फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Open selection trials for world championship in Rohtak of haryana

13 साल के ईशान का सटीक निशाना देख सभी हुए दंग, तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ने दी शाबाशी

Tue, 29 Jan 2019 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Open selection trials for world championship in Rohtak of haryana
तीरंदाज ईशान हुड्डा

रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में मंगलवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ओपन सेलेक्शन ट्रायल हुआ। ट्रायल के दौरान पहुंचे भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ने रोहतक के 13 वर्षीय तीरंदाज ईशान हुड्डा के सटीक निशानों को देख कहा कि शाबास बेटा, आप अच्छा खेल रहे हो, ऐसे ही खेलते रहो। उन्होंने ईशान को वर्ष 2024 में होने वाले ओलंपिक गेम्स की तैयारियां शुरू करने की बात भी कही। 

विज्ञापन


ईशान के कोच संजय सुहाग ने बताया कि भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष बीवीपी राव ने ओपन सेलेक्शन ट्रायल में भाग ले रहे 13 वर्षीय युवा तीरंदाज को अपने पास बुलाकर शाबासी दी व उन्हें आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहायता व अच्छी जगह कोचिंग देने की बात कही। ईशान के पिता जितेश हुड्डा ने बताया कि यह ईशान की पहली सीनियर में ओपन ट्रायल थी। 
विज्ञापन


इसमें ईशान देश के उन धुरंधर तीरंदाजों से प्रतिस्पर्धा कर रहा था, जिनका अनुभव ही ईशान की आयु जितना या उससे अधिक है। उन्होंने बताया कि ईशान ने इस ओपन सेलेक्शन ट्रायल की रिकर्व कैटेगरी में खेलते हुए टॉप 24 में तो जगह बना ली थी, परंतु वह टॉप 16 में जगह नहीं बना पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ईशान का सेलेक्शन सोनीपत में हुई अंडर 14 की खेलो इंडिया डेवलेपमेंट प्रोग्राम की ट्रायल में हो चुका है। इसके साथ ही ईशान का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में हो गया। अब साई ही ईशान के आगे के खेल का खर्च उठाएगी। 

छोटी सी उम्र में हासिल की बड़ी उपलब्धियां  
ईशान के कोच संजय सुहाग ने बताया कि ईशान ने मई 2017 में खेलना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि ईशान के अभ्यास के दो वर्ष होने से पहले ही उसने अंडर-14 की ओपन नेशनल में एक पहले से दो पदक हासिल कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर 2018 में आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में खेले गए अंडर-14 ओपन नेशनल चैंपियनशिप में ईशान ने एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल हासिल किया है।

 उसी नवंबर 2018 में ही मणिपुर में खेले गए स्कूल नेशनल खेलों में ईशान ने रिकर्व कैटेगरी में हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दो गोल्ड मेडल व एक ब्रांज मेडल हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed