{"_id":"5767c2224f1c1b9760b47eca","slug":"modi-yoga-class-international-yoga-day-modi-chandigarh-visit-mohali-people-in-yoga-class-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की योग क्लास में मोहाली से अब आएंगे सिर्फ 5 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की योग क्लास में मोहाली से अब आएंगे सिर्फ 5 हजार लोग
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 21 Jun 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
मोदी की योग क्लास से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल
- फोटो : अजय वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चंडीगढ़ से योग क्लास में शामिल होने वाले लोगों की संख्या घटाई गई। अब मोहाली में भी ऐसा किया गया है। 10 हजार का टारगेट लेकर चले मोहाली में पांच हजार योगियों का पत्ता कट गया। इनमें भाजपा-अकाली दल के वे पार्षद भी शामिल हैं,जिन्हें चंडीगढ़ में आयोजित इंटरनेशनल योग डे के महाकुंभ में अपने-अपने वार्ड से 20 से 25 लोग लाने का टारगेट दिया गया था।
भाजपा-अकाली पार्षदों में यह टीस साफ दिख रही है कि फार्म भरने और रजिस्ट्रेशन कराए जाने के बावजूद उन्हें सोमवार शाम तक मोदी के मेगा योग शो का एंट्री पास जारी नहीं किया गया। बहरहाल मोदी के योग शिविर से पहले भाजपा-अकाली पार्षद एंट्री पास की आस में सोमवार रात तक तड़प आसन में नजर आए। फेज नौ से पार्षद कमलजीत सिंह रुबी और भाजपा पार्षद अशोक झा तथा अन्य पार्षदों का कहना है कि उन्होंने फार्म भरकर दिये थे,लेकिन उक्त योग शिविरि के लिए उनके एंट्री पास क्यों जारी नहीं किए, यह उन्हें भी समझ नहीं आया।
बता दें कि मोहाली में भाजपा-अकाली दल 23 पार्षद हैं, इनमें से से अधिकांश का कहना है कि सोमवार तक उन्हें पास जारी नहीं मिले थे, जबकि पार्षदों ने इंटरनेशनल योग डे के लिए फार्म भरे थे। इसके बाद 11 जून को इन पार्षदों के टेलीफोन पर फार्म भरे जाने की पुष्टि भी की गई थी, लेकिन 10 जून शाम तक इन पार्षदों के एंट्री कार्ड नहीं बन सके।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल योग डे में भाग लेने के लिए मोहाली के नगर निगम और एसडीएम आफिस सहित जिला खेल विभाग में फार्म जमा कराने को कहा गया था। प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पुख्त प्रबंध किए थे। वहीं प्रशासन इंटरनेशनल योग डे पर 10 हजार प्रतिभागियों का टारगेट लेकर चल रहा था,लेकिन अधिकारियों ने जो पुष्टि की है,उसके अनुसार मोहाली से पांच हजार लोग ही चंडीगढ़ इंटरनेशनल योग डे में शामिल होंगे।
एसडीएम की प्रतिक्रिया
मोहाली से 5 हजार लोग चंडीगढ़ में आयोजित योग शिविर में शामिल होंगे। प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। पार्षदों को एंट्री पास ना मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं।
शिवालिक पब्लिक स्कूल में लगेगा कैंप
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को मोहाली में भी योग शिविर लगेगा। जिला प्रशासन ने शहर शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज छह में योग शिविर की व्यवस्था की है। इसके अलावा योग दिवस पर अन्य कई संगठनों द्वारा योग कैंप लगाए जाएंगे।