{"_id":"5719caa84f1c1baa208b4dbd","slug":"lawrence-bishnoi-production-warrant-district-court-mohali-police-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत से भागने वाले सोपू नेता लॉरेंस के प्रोडक्शन वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत से भागने वाले सोपू नेता लॉरेंस के प्रोडक्शन वारंट जारी
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
सोपू नेता लारेंस बिश्नोई
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हिरासत से भागने वाले सोपू नेता लारेंस बिश्नोई के मोहाली की जिला अदालत ने प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। अदालत ने पुलिस को आरोपी को 15 अप्रैल को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक जिला अदालत में लारेंस बिश्नोई, इंद्रप्रीत सिंह, करमनजीत सिंह काली व यादविंदर सिंह की पेशी थी। लेकिन लारेंस अदालत में पेश नहीं हुआ। जिसके बाद अदालत ने यह फैसला लिया है। सरकारी पक्ष की तरफ से इस केस को जिला अटारनी विजय सिंगला लड़ रहे थे।
ऐसे भागा था पुलिस कस्टडी से लारेंस
जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी 2015 को किसी मामले मे लारेंस की अबोहर अदालत में पेशी थी। पेशी के बाद रोपड़ पुलिस के चार जवान उसे वापस लेकर जा रहे थे। इसी बीच जब वह गांव दैड़ी मोहाली के पास पहुंचा। तो उसने पुलिस कर्मियों को कहा कि उसे भूख लगी है। पुलिस वाले एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए। यहां पर पहले से ही उसके चार साथ प्लान के मुताबिक मौजूद थे। जो कि उसे कार में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन
चार पुलिस कर्मी हुए थे सस्पेंड
जैसे ही घटना हुई उसके बाद पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन चार पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया था। जो कि उसे पेशी पर लेकर अबोहर गए थे। वहीं, चारों मुलाजिमों पर सोहाना थाने में केस दर्ज किया गया था।
अबोहर में पकड़ा गया था
इसके बाद आरोपी काफी समय तक बचता रहा था। यहां तक अपने साथियों सहित नेपाल भी भाग गया था। इसी बीच एक दिन पुलिस को पता चला कि वह अबोहर में छिपा हुआ है। पुलिस ने उसे घेरा डाल दिया। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। आखिरी में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।