फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Football Stadium Construction in Chandigarh Sector 17

चंडीगढ़ः 10 करोड़ में बन रहा इंटरनेशनल फुटबॉल स्टेडियम, एक साथ कई सुविधाएं, जानें खासियतें

Thu, 03 Jan 2019 02:03 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 03 Jan 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
International Football Stadium Construction in Chandigarh Sector 17
इंटरनेशनल फुटबॉल स्टेडियम
खेल विभाग खिलाड़ियों को बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर देने की तैयारी में है। इसके लिए चंडीगढ़ सेक्टर-17 में 10 करोड़ की लागत से फुटबॉल का इंटरनेशनल स्टेडियम बनाया जा रहा है। बीते साल फरवरी माह से बनाया जा रहा स्टेडियम जुलाई महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसका 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यहां पर एक छोटा सा फुटबॉल स्टेडियम था, जिसे कई साल पहले बनाया गया था। स्टेडियम में अंदर फुटबॉल के मैदान पर हरी भरी बरमूडा घास लगाई जा रही है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल मैदान की तरह आसपास घास की पहाड़ियां बनाई जा रही हैं, जिसका दर्शक लुत्फ उठा सकेंगे। एक बड़ा पैवेलियन भी बनाया जा रहा है। स्टेडियम के चारों तरफ फ्लड लाइट लगाई जा रही है ताकि शाम के समय खेल का आयोजन हो सके। इसके साथ-साथ खिलाड़ी अभ्यास भी कर सकेंगे। मैचों के दौरान स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की जा रही है, जिस पर ठीक तरह से लाइव देखा जा सकेगा। इलेक्ट्रानिक स्कोर बोर्ड पर दर्शक आसानी से स्कोर जान सकेंगे। स्टेडियम में शानदार पैवेलियन तैयार किया जा रहा है। इसके साथ खिलाड़ियों के लिए चेजिंग और ड्रेसिंग रूम की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


बास्केटबॉल, साइक्लिंग, बैडमिंटन की भी सुविधा
इंटरनेशनल फुटबॉल स्टेडियम में मैदान के बाहर कई अन्य खेलों की भी व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इनमें दो बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, साइक्लिंग ट्रैक के साथ-साथ जॉगिंग ट्रैक भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर का शानदार फुटबॉल स्टेडियम बन रहा है। इसी साल खिलाड़ियाें को सौंप दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक सुविधाएं खिलाड़ियों को राहत देंगी। फु़टबॉल का क्रेज बढ़ेगा।
- रविंदर सिंह लाड़ी, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर

अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से शहर में फुटबॉल का क्रेज अधिक देखने को मिलेगा। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो युवा खेल में रुचि लेंगे।
- डॉ. महेंद्र सिंह, ज्वाइंट डॉयरेक्टर स्पोर्ट्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed