{"_id":"571fac6d4f1c1bb124a9182c","slug":"international-airport-road-sunk-vigilance-inquiry-questioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की लागत से बना एयरपोर्ट रोड धंसा, सवालों के घेरे में निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की लागत से बना एयरपोर्ट रोड धंसा, सवालों के घेरे में निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 27 Apr 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया एयरपोर्ट रोड कुछ समय में ही जवाब दे गया। रोड आए दिन विभिन्न जगहों से धंस रहा है। जिससे हादसों का डर बना हुआ है। वहीं, गमाडा द्वारा प्रयोग किए गए सामान पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, गमाडा ने जिस कंपनी से रोड बनवाया है, उससे दोबारा मरम्मत करवाई जा रही है। लेकिन, जानकारों की माने तो रोड का इस तरह धंसना गमाडा के थिंक टैंक की समझ से भी बाहर है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, छत गांव स्थित पटियाला रोड से लेकर एनएच-21 तक रोड कई जगह से धंस गया है। धंसने की सबसे ज्यादा समस्या सेक्टर-67 से लेकर छत व इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 से लेकर खरड़ नेशनल हाईवे तक आ रही है। रोड वाहनों के वजन को सहन नहीं कर रहा है। जिससे रोड धंस रहा है। वहीं, जानकारों की माने तो कुछ जगह पर तो पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण धंस रहा है। जबकि कई जगह उचित लेवल न होने से परेशानी आ रही है। गमाडा की सर्वे टीम रोजाना इलाके की विजिट कर पूरे इलाके पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
ऐसे की जा रही मरम्मत
गमाडा इस बार पूरी सावधानी से रोड की मरम्मत कर रहा है। गमाडा धंसी वाली जगह की पहले खुदाई करता है। इसके बाद उस जगह पर सीमेंट और मिट्टी डालकर लेवलिंग की जाती है। फिर सड़क की रीकारपेटिंग की जाती है। आजकल पूरे रोड पर रिपेयर का काम जोरों से चल रहा है।
छह माह में पांच की ली जान
अभी तक एयरपोर्ट रोड पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है। रोड के एक हिस्से का अभी तक निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन जो हिस्सा अभी जनता के लिए खोला गया। वहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। छह महीनों में पांच लोग इस रोड पर अपनी जान गवां चुके हैं। हालांकि, गमाडा ने इस रोड पर सेफ्टी नार्मस पूरे कर रखे हैं।
विजिलेंस कर रही है जांच
इस रोड में प्रयोग किए गए मैटीरियल सवालों के घेरे में है। कुछ समय पहले इस रोड में प्रयोग किए गए सामान के विजिलेंस ने सैंपल लिए थे। विलिलेंस मामले की जांच कर रही है।