फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana police recruitment

पुलिस में जाने का बड़ा मौका, इस राज्य में होंगी 15 हजार भर्तियां

Sun, 07 May 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 May 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
haryana police recruitment
हरियाणा पुलिस - फोटो : file photo
अगर आप हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं तो आपका ये सपना अब पूरा हो सकता है। आपके पास पुलिस में जाने का बड़ा मौका है। जी हां हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर जल्द ही 15 हजार से भी ज्यादा भर्तियां की जाएंगी। हरियाणा पुलिस विभाग में कर्मचारियों का संकट खत्म होने वाला है। खट्टर सरकार अप्रैल 2018 तक खाली पड़े 15 हजार पदों को भरने जा रही है। दस हजार पद भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग पत्र भेजा जा चुका है। भर्ती प्रक्रिया जून 2017 से अप्रैल 2018 के बीच पूरी होगी।
विज्ञापन

 
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने बताया कि सरकार ने पुलिस कर्मचारियों के सभी 15,000 खाली पदों को वर्ष 2018 तक भरने का रोडमैप बनाया है। दस हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। सरकार ने पुलिस कर्मियों के सभी रिक्तपद भरने के रोडमैप का शपथ-पत्र सुप्रीम कोर्ट में दिया था। कोर्ट ने समयबद्ध तरीके से खाली पद भरने के लिए हरियाणा के प्रयासों की सराहना की है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दूसरे राज्यों से भी इसका अनुकरण कर पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए रोडमैप देने को कहा है। हरियाणा सरकार खाली पदों पर भर्ती नए मानदंडों के अनुसार करेगी। नए नियमों की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। पुलिस का काम कठिन है, कर्मचारियों को विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के समक्ष पारिवारिक समस्याएं भी होती हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से कर्मचारियों की कमी पूरी हो जाएगी और सभी को साप्ताहिक अवकाश सुचारू रूप से मिलने लगेगा। कर्मचारियों पर काम का बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed