फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   gmada cancelled draw of 325 residential plots

गमाडा के 325 रिहायशी प्लॉटों के लिए अप्लाई किया है, पढ़ें बुरी खबर

Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 17 Sep 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
gmada cancelled draw of 325 residential plots
गमाडा मोहाली के फ्लैट्स - फोटो : डेमो फोटो
अगर आपने गमाडा के 325 रिहायशी प्लॉटों के लिए आवेदन किया है तो पढ़ लिजिए बुरी खबर। मामला प्लॉटों के ड्रा से जुड़ा है। दरअसल, ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी गमाडा ने शुक्रवार को एन मौके पर आईटी सिटी के रिहायशी प्लॉटों का नंबरिंग ड्रॉ कैंसिल कर दिया। गमाडा मैनेजमेंट ने इसकी वजह प्रबंधकीय बताई है। हालांकि दोबारा ड्रॉ कब निकाला जाएगा। इसके बारे में कुछ भी साफ नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, जानकारों की मानें तो गमाडा लैंड पूलिंग वालों का ड्रॉ भी साथ निकालना चाहता है। जिसके लिए गमाडा ने तैयारी कर दी है। सब कुछ सही रहा तो अक्तूबर माह में अब ड्रॉ  होगा। जानकारी के मुताबिक गमाडा ने शुक्रवार को आईटी सिटी के 325 रिहायशी प्लॉटों का  नंबरिंग ड्रॉ निकालने का फैसला लिया था। ड्रॉ सेक्टर-69 के कम्युनिटी सेंटर  में निकाला जाना था। लेकिन इसे गमाडा ने कैंसिल कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही गमाडा ने अब आईटी सिटी के लैंड पूलिंग योजना के अधीन आने वाले लोगों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। साथ ही लोगों को तीस सितंबर तक  ऐतजराज देने के लिए कहा गया है। ऐतराज लिखित रूप में गमाडा दफ्तर में देना होगा। गमाडा ने साफ किया है कि इसके बाद आने वाले ऐतराजों पर किसी भी तरह  का कोई विचार नहीं किया जाएगा। यह आदेश गमाडा के एस्टेट अफसर की तरफ जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईमेल से भी भेज पाएंगे ऐतराज
जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने लैंड पूलिंग के योग्य लोगों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है। वेबसाइट से सूची देखने के लिए लोगों को  डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटजीएमएडीएडॉटजीओवीडॉटआईएन पर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा ईमेल से ऐतराज भेजने के लिए eo@gma.gov.in पर मेल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed