फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   former national hockey player tara singh work at ambala cantt railway station

तारा सिंह: रेलवे स्टेशन पर 'कुलीगीरी' करने को मजबूर नेशनल हॉकी प्लेयर

Fri, 15 Jul 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Fri, 15 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
former national hockey player tara singh work at ambala cantt railway station
'कुलीगीरी' करने को मजबूर नेशनल हॉकी प्लेयर
किसी समय नेशनल स्तर पर हॉकी खेल चुका खिलाड़ी आज रेलवे स्टेशन पर लोगों का सामान उठाने के लिए मजबूर है। तारा सिंह ने हॉकी खेलते हुए कई मेडल जीते और जिला लैवल से लेकर नैशनल लैवल तक हॉकी में बुलंदियों को छुआ लेकिन सरकारी सिस्टम में फंसकर उनका पूरा जीवन आर्थिक तंगी का मोहताज हो गया है। 
विज्ञापन


सरकार ने उसे सरकारी नौकरी देने का वायदा किया था लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी वह इसी आस में दफ्तरों के चक्कर काट रहा है कि शायद उसकी सुन ली जाए। तारा सिंह के लिए सबसे बड़ी समस्या अपने परिवार का पेट पालने की है और इसके लिए उसने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करना शुरू कर दिया। तारा हॉकी से इतना स्नेह करता है कि वह अपने बच्चों को भी हॉकी सीखने के लिए स्टेडियम ले जाता है लेकिन बच्चे हॉकी नहीं खेलना चाहते क्योंकि वे कहते हैं कि उन्हें भी ऐसे ही कुली का काम करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


तारा कहता है कि जब वह लोगों को हॉकी का खिलाड़ी होने की बात बताता है तो सब लोग उस पर हंसते हैं, कोई भी उस पर विश्वास नहीं करता कि वह भी कभी नैशनल लैवल पर खेल चुका है। मैदान में लोगों की वाहवाही लूट चुका तारा आज अपनी पहचान के लिए जद्दोजहद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed