फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fan of team india captain dhoni, indian flag on body

रामबाबूः धोनी का ऐसा फैन, जिसके शरीर पर तिरंगा और माही का नाम

Mon, 28 Mar 2016 08:14 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 08:14 AM IST
विज्ञापन
fan of team india captain dhoni, indian flag on body
कैप्टन धोनी का प्रशंसक - फोटो : amar ujala

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हजारों प्रशंसक होंगे। इनमें एक अनोखा प्रशंसक ऐसा भी है जो सिर्फ धोनी भक्त है। इसके लिए न सिर्फ वह हर मैच में टीम इंडिया के लिए तिरंगा लहराता है बल्कि धोनी के लिए अपने पूरे शरीर पर रंग पोतकर स्टेडियम में मौजूद रहता है।

विज्ञापन


वह चाहता है कि धोनी हर बार मैच में अपना परिचित हेलिकोप्टर शॉट लगाकर विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाए। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में रामबाबू ने पूरे शरीर पर रंग से तिरंगा का रंग लगवाकर उस पर धोनी का नाम लिखा रखा था। इसमें धोनी की जर्सी का नंबर सात भी लिखा हुआ था।
विज्ञापन


दीवानगी का ऐसा रहा सफर
मोहाली के रहने वाले तीस वर्षीय रामबाबू गरीब तबके से हैं। दस वर्ष पूर्व उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेवारी उनके कंधों पर आ गई। कभी आटो, कभी टैक्सी चलाकर वह परिवार की गुजर बसर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में वह स्कूल स्तर पर क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन पिता के निधन के बाद सब कुछ छूट गया। लेकिन मन में क्रिकेट के प्रति दीवानगी कम नहीं हुई । पीसीए और अन्य केंद्रों पर जब कभी भी टीम इंडिया का मैच हुआ, वह वहां जरूर पहुंचते थे।

धोनी भी अपने प्रशंसक के मुरीद

fan of team india captain dhoni, indian flag on body
टीम इंडिया कैप्टन धोनी - फोटो : file photo

राम बाबू के मुताबिक जब महेंद्र सिंह धोनी वर्ष 2004 में टीम इंडिया में आए तब से वह उनके मुरीद हो गए। धोनी के शुरुआती करियर में उन्हें माही का लंबे बालों वाली हेयर स्टाइल काफी भाया था।

उसकी नकल उन्होंने भी करनी शुरू कर दी। वह धोनी की टी-शर्ट पहनकर मैच देखने जाते थे। उनका कहना है कि रंग पुताने में कई घंटे लग जाते हैं। उनका कहना है कि टी-20 के मुकाबले अगर दोपहर में होते हैं तो वह सुबह रंग लगवा लेते हैं लेकिन जब टेस्ट मैच होता है तो वह रात को ही रंग लगवा लेते है और ठीक से सो भी नहीं पाते हैं।

कप्तान भी प्रशंसक के हैं मुरीद :
वह बताते हैं कि वर्ष 2011 से वे धोनी के नाम से अपने पूरे शरीर पर रंग पुतवा लेते हैं, ताकि अन्य लोगों से अलग दिखाई दे। वह बताते है कि धर्मशाला में इंग्लैंड के विरुद्ध एक मैच जब वह देखने गए हुए थे तब भारी ठंड के बीच वह कुछ इसी अंदाज में टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे थे, तब धोनी उनके पास आए और बोले भाई सर्दी बहुत है, तुम टी-शर्ट डाल ले।

धोनी ने जब उनकी दीवानगी देखती तो वह भी अपने इस प्रशसंक के मुरीद हुए बिना नहीं रह सके। तब के बाद से यह सिलसिला चलता आ रहा है कि देश में कहीं भी मैच होता है वह धोनी के पीछे -पीछे मैच देखने पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed