{"_id":"57c029c84f1c1b4a38d4edda","slug":"eci-accessment-tracking-mobile-app-for-evm-inspection-during-punjab-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विस चुनावः EVM मशीनों पर फोन से रखी जाएगी नजर, ऐप लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विस चुनावः EVM मशीनों पर फोन से रखी जाएगी नजर, ऐप लॉन्च
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 26 Aug 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
mobile application for elderly people help
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग पूरी प्लानिंग से जुट गया है। इसी कड़ी में आयोग ने ईसीआई असेसमेंट ट्रैकिंग मोबाइल एप जारी किया है। जिसमें सारी ईवीएम मशीनों बारे जानकारी फीड की जा रही है। जिसके बाद ईवीएम की हर मूवमेंट मोबाइल पर देखी जा सकेगी। यह जानकारी डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी डीएस मांगट ने शुक्रवार को दी।
उन्होंने प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के मेंबरों व नुमाइंदों से मीटिंग की। उन्होंने बताया कि अब मोबाइल एप से ही समय समय पर ईवीएम की हो रही मूवमेंट देखी जा सकेगी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त एप के माध्यम से ईवीएम का नंबर आटोमेटिक प्रणाली के माध्यम से जनरेट होगा। साथ ही एक जिले की ईवीएम दूसरे जिले की ईवीएम से मिक्स नहीं हो पाएगी।
उन्होंने बताया कि इस मोबाइल एप में एक बार कोड के माध्यम से ईवीएम नंबर की पीडीएफ फाइल बनाकर स्टिकर किया जा सकता है। जिले में बीईएल कंपनी की नई 940 ईवीएम प्राप्त होगी। जिसमें से 940 कंट्रोल यूनिट व 940 बैल्ट यूनिट मौजूद है। उन्होंने बताया कि ईवीएम को पनसप के फेज-दो स्थित गोदाम में सुरक्षित रखा गया। साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के मजबूत प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, राजनीतिक पार्टियों के मेंबरो ने उक्त काम का जायजा भी लिया। इस मौके अतिरिक्त कमिश्नर भूपिंदर सिंह, एसडीएम लखमीर सिंह, तहसीलदार चुनाव हरदीप सिंह व विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के मेंबर हाजिर थे।
उम्र 18 साल है तो ऐसे बना पाएंगे वोट
निर्वाचन अधिकारी ने राजनीति पार्टियों को बूथ लेवल पर अपने अपने बीएलए नियुक्त करने के लिए कहा है। ताकि वोटर सूचियों के संशोधन के समय किसी भी तरह की दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि जिले में सात सितंबर से वोटर सूचियों के संशोधन संबंधी विशेष मुहिम चलेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि जिनकी उम्र एक जनवरी 2017 को 18 साल या इससे अधिक उम्र वाले हैं। वह अपनी वोट जरूर बनाने से पीछे न हटे।