फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   delhi based company healthcare found guilty on consumer forum mohali

इलाज में लापरवाही से हुई थी मौत, हेल्थकेयर दोषी करार, भरेगी जुर्माना

Sun, 18 Sep 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 18 Sep 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
delhi based company healthcare found guilty on consumer forum mohali
हेल्थ केयर कंपनी - फोटो : डेमो फोटो
इलाज में लापरवाही बरतने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई थी। मामले में हेल्थकेयर एट होम को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया गया है। कंपनी पर दस लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। कंपनी को सारा भुगतान 45 दिनों में करना होगा। इस संबंधी फोरम में सेक्टर-71 निवासी महिंदर पाल सिंह ने केस दायर किया था।
विज्ञापन


महिंदर पाल शर्मा ने बताया कि उनके पिता सतपाल शर्मा 2014 में सरवाइकल व सांस की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने अपने पिता का इलाज फोर्टिस अस्पताल से करवाया। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें पिता को घर पर पूरी तरह से डॉक्टरी तरीके से देखभाल करवाने की सलाह दी। अस्पताल में ही उनकी हेल्थकेयर एट होम प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली से उनकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


कंपनी की बातों में आकर उन्होंने कंपनी के साथ एमओयू साइन कर लिया। जिसके बाद कंपनी की तरफ से एक महिला मुलाजिम को उनके पिता की देखभाल के लिए भेज दिया गया। पिता को सांस की समस्या आई तो कमरे में रखे आक्सीजन वाले सिलेंडर की बजाए लेड़ीज स्टाफ की लड़की ने उन्हें निबूलाजेशन वाला मास्क मुंह पर लगा दिया। जिससे आक्सीजन लीक होती रही व पिता सांस की समस्या से परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह आठ मई 2014 को अस्पताल की तरफ से लगाई पेशाब की नाली को बदलने के लिए ऐसी लापरवाही बरती गई।  पाइप गलत फिट हो गई। वहीं, पेशाब न आने पर जब शिफ्ट बदलने पर दूसरी लड़की आई तो पता चला कि पाइप गलती लगी है। जब उसने पाइप निकाली तो वह लहु लुहान हो गए। इसी बीच उक्त स्टाफ वहां से फरार हो गया।


साथ ही वह खुद ही पिता को लेकर अस्पताल गए। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि यूरीन पाइप गलत लगने से उनका यूरीन ब्लैडर फट गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिस्चार्ज रिपोर्ट मे भी यह बात लिखी है। इसी तरह 18 सितंबर 2014 को उनके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed