फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   rape, child rape, girl cchild rape, niece rape by uncle, derabassi girl rape, crime, mohali

मामा बना हैवान, 3 साल की भांजी से किया गंदा काम, बच्ची दहशत में

Thu, 28 Jul 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 28 Jul 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
rape, child rape, girl cchild rape, niece rape by uncle, derabassi girl rape, crime, mohali
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
3 साल की भांजी को देखते ही मामा की नियत डोल गई। उसने बच्ची से इतना घिनौना काम किया कि वह दहशत में है। घटना डेराबस्सी के गांव सैदपुरा की है। 27 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी तीन साल की भांजी के साथ दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान सुरिंद्र प्रजापति निवासी मदरुआ ओटी थाना पिपरा बाजार जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश व हाल निवासी गांव सैदपुरा के रूप में हुई है। सहायक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप चंद ने बताया कि गांव सैदपुरा निवासी एक दंपति रोजाना की तरह 25 जुलाई को दिहाड़ी पर गए थे।
विज्ञापन


पड़ोसी ने उनके कार्यस्थल पर पहुंचकर सूचना दी कि उनकी बेटी सुनसान जगह पर झाड़ियों के पास खड़ी रो रही है। जब वह घर पहुंचे तो देखा उनकी बेटी खून से लथपथ थी। इस बीच आरोपी भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दंपति को गुमराह करते हुए बताया कि लड़की के चोट लग गई है। वह उसे सिविल अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 रेफर कर दिया।

मौके पर पहुंचा आरोपी, नहीं करने दिया मेडिकल

rape, child rape, girl cchild rape, niece rape by uncle, derabassi girl rape, crime, mohali
बच्‍ची - फोटो : amar ujala
वहां आरोपी सुरिंद्र ने लड़की का मेडिकल नहीं करने दिया, बल्कि यह लिखवा दिया कि उनको नहीं पता उसे कैसे चोट लगी है। घर आने के बाद लड़की की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद पीड़ित परिवार दोबारा उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल लाए।

वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रेप होने की पुष्टि करते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुरिंद्र उसका मेडिकल नहीं होने दे रहा था। साथ ही मामले को लेकर टाल मटोल कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने जिस व्यक्ति को लड़की मिली थी, उससे पूछताछ की।

उसने बताया कि घटनास्थल के कुछ दूरी पर लड़की का मामा भागता हुआ जा रहा था। पुलिस ने सख्ती के साथ आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक कैमिकल फैक्टरी में हेल्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed