{"_id":"570e7eae4f1c1b2c584a6b60","slug":"industrilist-kidnap-diya-construction-company-builder-kidnap-panchkula-kidnap-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में एक करोड़ के लेनदेन के विवाद में बिल्डर का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला में एक करोड़ के लेनदेन के विवाद में बिल्डर का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
बिल्डर का अपहरण
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीया कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक चेतन गुप्ता का बुधवार को सेक्टर-11 से अपहरण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस हरकत में आ गई। तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने अपहरण के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों को जीरकपुर से गिरफ्तारी कर लिया। बिल्डर चेतन गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पंचकूला पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार धवन ने प्राथमिक जांच में मामला लेनदेन का लगता है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-11 में आरोपी और बिल्डर के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक चेतन गुप्ता को आरोपी गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए।
इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
पुलिस ने दीया कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक चेतन गुप्ता की शिकायत पर मुख्य आरोपी पंचकूला निवासी धर्मपाल सिंगला, दीपक गोयल, महेश गर्ग, सोहन लाल और अनुपमा गोयल पत्नी दीपक गोयल के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 341 व 365 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी दो-तीन गाड़ियों में सवार होकर आए थे। सेक्टर-11 से उसे अपनी एक गाड़ी में डालकर ले गए।
अपहरण नहीं तरीका गलत था
पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार धवन ने बताया कि पीड़ित चेतन गुप्ता ने जिन लोगों पर अपहरण का केस दर्ज करवाया है वह पेशेवर व्यापारी हैं। किसी भी व्यक्ति की आपराधिक पृष्ठभूमि अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन जिस ढंग से चेतन गुप्ता को ले जाया गया वह तरीका गलत था। इसी की वजह से सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
करीब एक करोड़ के लेनदेन का है विवाद
पुलिस ने जिस व्यापारी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है उसका और आरोपियों के बीच करीब एक करोड़ रुपये के लेनदेन का विवाद बताया गया है। बताया गया है कि इस मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए धर्मपाल सिंगला के भाई गौरव सिंगला के कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक चेतन गुप्ता की ओर लाखों रुपये की देनदारी है, जिसके विवाद में यह प्रकरण सामने आया है।
सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप
पंचकूला स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय में बुधवार को नए डीजीपी केपी सिंह ने कार्यभार संभाला था, लेकिन इधर एक बिल्डर के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने चैन की सांस तब ली जब आरोपी उनके काबू में आ गए। गिरफ्तारी के साथ पुलिस को मालूम पड़ा कि आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि व्यापारी हैं।