{"_id":"579617d04f1c1b8f0221e154","slug":"gym-trainer-shoot-case-mohali-accused-arrested-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में जिम ट्रेनर को गोली मारने के मामले में 3 आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में जिम ट्रेनर को गोली मारने के मामले में 3 आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mohali Police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इक्कीस दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित फ्लैक्सिटी जिम में गोली मारकर ट्रेनर को घायल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को लांसर कार समेत काबू किया है। आरोपियों से पुलिस ने 32 बोर के दो देसी पिस्टल और कारतूस बरामद किए है।
आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी मकान नंबर 1133/2 दशमेश नगर नया गांव, मुनीश कुमार उर्फ मनी निवासी गांव तियूड़ थाना सदर खरड़ और गुरप्रीत सिंह उर्फ गुग्गी निवासी कोकरी कलां थाना अजीतवाल हिला मोगा के रूप में हुई है।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में चंडीगढ़ में की गई वारदात को कबूल किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने ट्रेनर पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था।

ट्रेनर की गालियां बनी रंजिश की वजह
ऐसे आए पकड़ में
एसएसपी के मुताबिक, सीआईए इंचार्ज गुरचरण सिंह की अगुवाई में सहायक थानेदार सतीश कुमार समेत पुलिस पार्टी स्वराज फैक्टरी (माजरी थाना कुराली) के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लांसर कार में हथियारों समेत चंडीगढ़ की साइड से गांवों के रास्तों से होते हुए रोपड़ की ओर जाने की तैयारी में है। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों पर विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
ट्रेनर की गालियां बनी रंजिश की वजह
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पांच जुलाई को फ्लैक्सिटी जिम के ट्रेनर अखिल गिर को जान से मार देने की नीयत से गोली चलाई थी। आरोपियों ने बताया कि अमित शर्मा व अखिल ने मनीश कुमार उर्फ मनी को गालियां दीं थीं। इस कारण उसके प्रति गुस्सा था। इसका बदला लेने के लिए पांच जुलाई को उन्होंने गोली चलाई थी। गौरतलब है कि अखिल पर गोलियां चलाने वाले मनी पेशे से बाउंसर हैं। दोनों आरोपी एक बाउंसर ग्रुप के हैं। वहीं, पीड़ित युवक दूसरे ग्रुप का है।
कोई बीए तो कोई कर रहा है डिप्लोमा
आरोपी गगदीप सिंह उर्फ गगन सिंह (22) साल का है। बीए सेकेंड ईयर तक पढ़ा है। आरोपी मनीश कुमार उर्फ मनी (23) बाउंसर है। वहीं, आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गुग्गी (23) इलेट्रिकल का डिप्लोमा कर रहा है।