फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   collision between 3 bike on highway, 1 dead, 2 injured

हाईवे पर 3 मोटर साइकिलें आपस में टकराईं, चली गई जान

Wed, 04 May 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली) Updated Wed, 04 May 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
collision between 3 bike on highway, 1 dead, 2 injured
डेराबस्सी में सड़क हादसे में घायल युवक उपचाराधीन - फोटो : amar ujala

डेराबस्सी में चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर तीन मोटरसाइकिलें टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह तीन मोटरसाइकिलें अंबाला की ओर जा रहीं थीं। इस दौरान लीला भवन के पास सबसे आगे जा रही बाइक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस कारण पीछे आ रही बाइक उसमें टकरा गई। इस दौरान पीछे वाली बाइक को चला रहे राकेश कुमार गिरने से गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


राकेश के गिरते ही उसके पीछे आ रही तीसरी बाइक भी बेेकाबू हो कर उसमें टकरा गई। इस बाइक पर सवार दिलबाग सिंह निवासी अंबाला व उसके साथ सवार मोहित गंभीर घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले गया, जहां से राकेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, सिविल अस्पताल में घायल मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि दिलबाग का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राकेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed