{"_id":"577e99004f1c1b646d7fa508","slug":"big-disclousement-in-jewellers-shop-owner-son-murder-at-kalka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी शॉप के मालिक के बेटे की हत्या और लूट में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलरी शॉप के मालिक के बेटे की हत्या और लूट में चौंकाने वाला खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका।
Updated Fri, 08 Jul 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप में लूट और हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका काली माता मंदिर रोड पर स्थित सोम नाथ जगदीश राज ज्वेलरी शॉप में हत्या के बाद 40 लाख की लूट के मामले में वीरवार को नया खुलासा हुआ है। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद करीब पांच घंटे तक पैदल ही शहर में घूमते रहे। ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक के बेटे के सिर पर लोहे की रॉड सिर पर लगातार 11 वार दिए। जिससे युवक की मौत हो गई। इसके बाद दोनों लुटेरों ने शॉप से सोने और चांदी के करीब 40 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया। वारदात को अंजाम देने के बाद एक साथी आटो को लेने गया था।
आटो चालक ने पुलिस को दी अहम जानकारी
जानकारी के अनुसार, लुटेरों की पहचान को लेकर कालका पुलिस जिस आटो मेें बैठकर बस स्टैंड तक पहुंचे थे उस आटो चालक से आरोपियों की पहचान और हुलिए को लेकर समय-समय पर पुलिस स्टेशन बुलाकर पूछताछ कर रही है। क्योंकि आटो चालक ने दोनो आरोपियों को काफी करीब से देखा है। आटो चालक ने पुलिस को इस मामले में पूरा सहयोग करने की बात कही है। वीरवार को आटो चालक ने पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ अहम जानकारी दी है।
आटो चालक ने लुटेरों को चार बार देखा
आटो चालक ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना कि तरह मंगलवार को सुबह साढ़े चार बजे कमेटी चौक की ओर जाने वाले रोड की ओर आटो लेकर खड़ा था। कुछ देर बाद एक हट्टा कट्टा करीब 25 वर्षीय युवक आया, जिसकी बिल्ली सी रंग की आंखें थीं। उसने टी-शर्ट पहन रखा था। जिसने अपना चेहरा ढंक रखा था। उसके पास आया और बस स्टैंड जाने के लिए कहने लगा। युवक ने बताया कि दो सवारियां हैं और कुछ समान है।
विज्ञापन
आटो चालक ने उसे सामान व दो सवारियों के कुल 70 रुपये मांगे। युवक ने आटो चालक से कहा की दूसरी सवारी सामने (सेंट्रल बैंक के एटीएम के पास) खड़ी है और समान भी वहीं है। आटो चालक ने बताया कि दूसरे व्यक्ति की उम्र करीब 40 से 50 साल होगी। देखने में दुबला पतला है। उसके पास प्लास्टिक के थैले थे।

बस स्टैंड से पहले ही उतर गए थे लुटेरे
ज्वेलरी शॉप में लूट और हत्या
- फोटो : amar ujala
आटो चालक ने बताया कि दोनों लोग बस स्टैंड से कुछ दूर पहले ही उतर गए थे। इसके बाद वह आटो को लेकर गांधी चौक की ओर निकल गया। आटो चालक ने पुलिस को बताया कि जब वह गांधी चौक से सवारी लेकर पिंजौर की जा रहा था तो उसने देखा कि दूसरा व्यक्ति बस स्टैंड के आगे जहां छोड़ा था, वहीं सामान के साथ खड़ा है।
जब वह पिंजौर सवारी उतारकर वापस कालका आ रहा था तब भी पिंजौर अब्बदुलापुर के पास टी-शर्ट वाला आरोपी दिखाई दिया था। उसने आटो को हाथ दिया और आटो में बैठकर कालका जहां दूसरा आरोपी खड़ा था वहां उतर गया। इसके कुछ देर बाद जब आटो चालक फिर करीब साढ़े सात बजे कालका से सवारी लेकर पिंजौर बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था तब उसने दोनों को पिंजौर बस स्टैंड के समीप खड़ा देखा था।
लुटेरों ने आटो चालक से कहा घर का सामान है
आटो चालक ने पुलिस को बताया जब दोनों आरोपी आटो में बैठे थे तब उन्होंने अपने आगे ही समान से भरे कट्टे को रखा था। रास्ते में गड्डा आने पर थैले से आवाज आ रही थी। उसने आरोपियों से पूछा कि क्या सामान है, इसे पीछे रख दो। लेकिन टी-शर्ट वाले युवक ने यह कहकर बात टाल दी की घर का समान है जिसे लेकर गांव जा रहे हैं। आटो चालक ने पुलिस को बताया कि दोनो की भाषा यूपी (सहारनपुर) की लग रही थी। इतना ही नही दोनों जब आपस में बात कर रहे थे तो बार-बार टी-शर्ट वाला युवक बोल रहा था की गाड़ी अभी तक नहीं आई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आटो चाल द्वारा बताए हुलिए को लेकर तफ्तीश में लगी हुई है।