{"_id":"57cf1f284f1c1b1c56318855","slug":"cpi-ml-leader-swapan-mukherjee-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीआई (एमएल) नेता स्वप्न मुखर्जी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीआई (एमएल) नेता स्वप्न मुखर्जी का निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
स्वप्न मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ सीपीआई एमएल (लिब्रेशन) नेता स्वप्न मुखर्जी का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। वह 66 वर्ष के थे। वह पोलिट ब्यूरो के मेंबर और चंडीगढ़-पंजाब के पार्टी के इंचार्ज थे। वह पार्टी के सेक्रेटरी कामरेड कंवलजीत सिंह के घर में ठहरे थे। कंवलजीत सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उनको बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव को पूरे सम्मान के साथ पंजाब के मानसा शहर ले जाया जाएगा, जहां पंजाब के पार्टी कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद वीरवार को उनके शव को दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर ले जाया जाएगा। वहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। वह चंडीगढ़ में होने वाली पार्टी की मीटिंग में शामिल होने के लिए आए थे।
स्वप्न मुखर्जी अभी सीपीआई एमएल (लिब्रेशन) दिल्ली, पंजाब, ओडिशा और महाराष्ट्र के इंचार्ज रहे थे। 17 नवंबर 1950 को जन्मे स्वप्न मुखर्जी ने अपनी शिक्षा किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से हासिल की थी। नक्सल मूवमेंट से प्रभावित होकर उन्होंने मार्कसिस्ट-लेनिनिस्ट मूवमेंट में भाग लिया था। इस अवसर पर साजन सिंह, पीडीएस उप्पल, मशहूर नाटककार सेम्युल जोंस, प्रेम सिंह, जोरा सिंह, एडवोकेट हरिंदर पल सिंह ईशर और मलकीत सिंह मौजूद थे।