{"_id":"67f8b28958cf6f2042011073","slug":"chandigarh-women-cricketer-kashvi-gautam-selected-for-indian-cricket-team-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Women Cricket Team: काशवी ने चमकाया चंडीगढ़ का नाम, भारतीय टीम में मिली जगह, यह क्रिकेटर है रोल मॉडल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
Indian Women Cricket Team: काशवी ने चमकाया चंडीगढ़ का नाम, भारतीय टीम में मिली जगह, यह क्रिकेटर है रोल मॉडल
Fri, 11 Apr 2025 03:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 03:47 PM IST
सार
काशवी गौतम नेे चंडीगढ़ और यूटीसीए का नाम रोशन किया है। काशवी शहर की पहली महिला क्रिकेटर बनी है जिनका चयन भारतीय महिला टीम में हुआ है। काशवी ऑलराउंडर हैं और वह हार्दिक पांड्या को अपना रोल मॉडल मानती हैं।
विज्ञापन
क्रिकेटर काशवी गौतम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की युवा ऑलराउंडर काशवी गौतम को श्रीलंका में 27 अप्रैल से शुरू होने वाली त्रिकोणीय शृंखला के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चुना गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली काशवी गौतम यूटीसीए (यूटी क्रिकेट एसोसिएशन) की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं।
विज्ञापन
वीरवार को यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में काशवी को सम्मानित किया। संजय टंडन ने कहा कि काशवी भारतीय टीम की जर्सी पहनने वाली यूटीसीए की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करिअर के लिए बल्कि चंडीगढ़ और यूटीसीए के लिए भी ऐतिहासिक है। इस समारोह में काशवी के माता-पिता सुदेश शर्मा और सीमा शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
देहरादून में वरिष्ठ महिला बहु-दिवसीय टूर्नामेंट में खेल रहीं काशवी
काशवी को 2025 महिला प्रीमियर लीग में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया था, जहां उन्होंने गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए 9 मैचों में 11 विकेट लिए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज थीं। वर्तमान में, वह देहरादून में वरिष्ठ महिला बहु-दिवसीय टूर्नामेंट में खेल रही हैं, जहां उन्होंने तीन मैचों में 194 रन बनाए हैं, जिसमें एक नाबाद शतक (106 रन) शामिल है।
विज्ञापन
पांड्या हैं रोल मॉडल, हरमनप्रीत कौर काशवी की आदर्श कप्तान
काशवी ने बताया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हरमनप्रीत कौर उनकी आदर्श कप्तान हैं। वहीं राष्ट्रीय पुरुष टीम में हार्दिक पाड्या उनके रोल मॉडल हैं। काशवी ने कहा कि हरमन की कप्तानी में खेलना मेरे लिए गर्व की बात होगी। काशवी का चयन ऐसे समय में हुआ है, जब भारतीय महिला टीम सितंबर-अक्तूबर 2025 में अपने घर में होने वाले आईसीसी विश्व कप की तैरी कर रही है।