फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   chandigarh molestation case BJP MLA said it is wrong to pursue a girl

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में बीजेपी विधायक के बेबाक बोल, कहा लड़की का पीछा करना गलत

Sun, 13 Aug 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 13 Aug 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
chandigarh molestation case BJP MLA said it is wrong to pursue a girl
बीजेपी विधायक प्रेमलता
प्रदेश की राजनीतिक राजधानी रोहतक में शनिवार को चंडीगढ़ छेड़छाड़ प्रकरण पर कांग्रेसियों से ज्यादा भाजपाइयों के तेवर ज्यादा तीखे रहे। एक कार्यक्रम में सांपला पहुंचीं उचाना से भाजपा विधायक प्रेमलता ने साफ कहा कि बेटी वर्णिका की सतर्कता से बड़ी घटना होने से टल गई। इस तरह लड़की का पीछा करना गलत है। मामले में लड़कों की गलती है, लेकिन कानून अपना काम करेगा। 
विज्ञापन


वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वर्णिका को पूरा न्याय मिलना चाहिए। बराला के इस्तीफे पर हुड्डा ने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार दोपहर रोहतक पहुंचे। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ छेड़छाड़ प्रकरण में पहले धाराएं लगीं, फिर हटीं, फिर लगीं। इससे साफ है कि चंडीगढ़ पुलिस गृह मंत्रालय के दबाव में काम कर रही थी। इसकी जांच होनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के इस्तीफे के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। 
विज्ञापन


प्रकरण से भाजपा की छवि हुई धूमिल : सैनी
कुरुक्षेत्र। भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का कहना है कि मनोहर लाल की सरकार पर एक खास समुदाय के दबाव का टैग लग चुका है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र ने जो किया, इसके संस्कार उसे घर से ही मिले हैं। चंडीगढ़ में जिस बेटी के साथ घटना हुई, अगर पुत्र मोह छोड़कर बराला खुद इस्तीफा दे देते तो आज वह हीरो बनते। उनके इस्तीफा नहीं देने से हरियाणा में भाजपा की छवि खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed