फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   captain amrinder singh, arvind kejriwal, syl controversy, punjab politics, punjab

'SYL पर पंजाब के विरोधी केजरीवाल किस मुंह से पंजाब आएंगे'

Thu, 14 Apr 2016 10:55 AM IST
सुशील कुमार/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर)
सुशील कुमार/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर) Updated Thu, 14 Apr 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh, arvind kejriwal, syl controversy, punjab politics, punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों को केजरीवाल की असलियत पता चल गई है, इसलिए वे माघी मेले में नहीं आए। पानी के मुद्दे पर पंजाब का विरोध करने वाले केजरीवाल किस मुंह से पंजाब आएंगे। दिल्ली में बुरी तरह से फेल होने वाले केजरीवाल यहां आकर भी क्या करेंगे। केजरीवाल तो सबसे बडे झूठे व दोहरे चरित्र वाले व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


बुधवार को यहां के एक ढाबे में लंच करने के बाद ‘अमर उजाला’ से बातचीत करते कैप्टन ने कहा कि पानी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार का वकील सुप्रीमकोर्ट में हरियाणा का पक्ष ले रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली में एतिहासिक गुरूद्वारा श्री शीश गंज का प्याओ तोडकर सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। जोकि बेदह गलत है।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाबियों को बडा भरोसा देते कहा कि पंजाब को फिर से पटरी पर लाएंगे। यहां नौकरियों के अलावा खेती, व्यापार व उघोग में सुधार लाया जाएगा। सबसे अहम होगा कि सरकार, जनता के प्रति जबावदेह होगी। अकाली भाजपा सरकार की तरह नहीं जिन्होंने 10 साल में पंजाब को बर्बादी के कगार पर खडा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बादल तथा डिप्टी सीएम बादल पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार आने पर नोटों से भरे ट्रक लाने के आधारहीन बयान दिए थे। जबकि पांच बार सीएम रह चुके बादल को पता है कि केंद्र से कैसे पैसे मिलते हैं। मौके पर अंबिका सोनी, महारानी परनीत कौर, यूथ अकाली नेता मुनीष सोनी, मनप्रीत बडैच मनी, हरदियाल सिंह कंबोज आदि हाजिर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed