फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   now diploma in education is for two years

इंटर्नशिप खत्म, अब दो साल की होगी डीएड

Sun, 07 May 2017 05:07 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 May 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
now diploma in education is for two years
2 साल की होगी डीएड - फोटो : Demo Pic
हरियाणा के सरकारी डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल एंड ट्रेनिंग (डाइट) और प्राइवेट एजुकेशन कॉलेजों में अब डी.एड. (डिप्लोमा इन एजुकेशन) कोर्स दो साल का होगा। अब तक यह तीन साल का होता था, लेकिन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में इसको चुनौती देने के बाद हरियाणा शिक्षा विभाग ने इस कोर्स को दो साल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इंटर्नशिप के खिलाफ डाली गई थी याचिका
हाईकोर्ट में प्रदेश की एक छात्रा ने याचिका दाखिल कर हरियाणा शिक्षा विभाग पर नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) के नियमों की उल्लंघना का आरोप लगाया था। याचिका में कहा गया था कि एनसीटीई के नियमों के तहत डी.एड. कोर्स केवल दो साल का ही है, लेकिन हरियाणा में इस कोर्स को डाइट संस्थानों और प्राइवेट एजुकेशन कॉलेजों में तीन साल की करवाई जा रही है। दो साल तो छात्रों को थ्योरी करवाई जाती है और तीसरे साल 180 दिन की इंटर्नशिप करनी पड़ती है। इसके बाद ही विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाती है। 
विज्ञापन


याचिका में इंटर्नशिप को चुनौती देते हुए मांग की गई थी हाईकोर्ट शिक्षा विभाग को निर्देश दे कि वह एनसीटीई के नियमों के तहत ही हरियाणा में डी.एड. कोर्स करवाएं। इस याचिका के संदर्भ में पिछले दिनों विभाग ने हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर एनसीटीई की गाइडलाइन के तहत डी.एड. कोर्स करवाने की बात कही है, जिसके बाद याचिका का निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 12वीं कक्षा में डी.एड. कोर्स करने के बाद विद्यार्थी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के लिए योग्य बन जाता है। उधर, इस संबंध में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी स्कूल एजुकेशन पीके दास ने बताया कि डीएड कोर्स अब दो साल का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed