{"_id":"5a3b47524f1c1bcd6d8b5490","slug":"must-follow-rules-for-haryana-teacher-eligibility-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Htet एग्जामः आवेदकों और टीचरों को फॉलो करने होंगे ये नियम, जानिए","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Htet एग्जामः आवेदकों और टीचरों को फॉलो करने होंगे ये नियम, जानिए
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Fri, 22 Dec 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
htet exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को होने जा रही है और इस बार आवेदकों के साथ ड्यूटी देने वालों को भी नियम फॉलो करने होंगे। परीक्षा को नकल-रहित संचालन करने, पारदर्शिता बनाने और किसी भी प्रकार के अवांछित व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी पहचान-पत्र लगाना अनिवार्य होगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी के लिए कैमरामैन, जैमरमैन, सीसीटीवी फर्म प्रतिनिधि, मुख्य केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक, शिक्षा विभाग से नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बोर्ड द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र लगाना पूर्णतया अनिवार्य होगा। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में नियुक्त स्टॉफ के अतिरिक्त कोई भी विद्यालय स्टॉफ/प्रबंधक कमेटी तथा बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध है। केवल वही अधिकारी और कर्मचारी प्रवेश कर सकता है जिसके पास बोर्ड द्वारा जारी वैध पहचान पत्र होगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टॉफ मोबाइल, पेजर और अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी।

हर लेवल की परीक्षा देने के लिए अलग-अलग कंफर्मेशन पेज जरूरी
एचटेट एग्जाम
- फोटो : Bureau
23 और 24 दिसंबर को वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिन परीक्षार्थियों ने एक से अधिक लेवल के लिए आवेदन किए हैं वे कन्फर्मेशन पेज की अलग-अलग फोटो प्रतियां परीक्षा केंद्रों पर अवश्य साथ लेकर जाएं। क्योंकि इन्हें परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड के साथ अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।
परीक्षार्थी को आधार कार्ड या भारत सरकार द्वारा जारी कोई एक पहचान-पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि कन्फर्मेशन पेज, आधार कार्ड, पहचान-पत्र के अतिरिक्त परीक्षार्थी अपने सत्यापित रंगीन फोटो तथा केवल काला या नीला बॉल प्वाइंट पैन ही परीक्षा केंद्र में लेकर जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल विवाहित महिला परीक्षार्थियों को मांगलिक चिन्ह एवं सिख बंधुओं को उनके धार्मिक चिन्ह लेकर जाने की छूट होगी।
इसके अतिरिक्त किसी प्रकार के आभूषण वर्जित होंगे। डॉ. सिंह ने बताया कि नेत्रहीन/अशक्त परीक्षार्थी जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं, चाहे व लेखक की सुविधा ले रहा है अथवा नहीं उसे प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय अर्थात कुल 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। ऐसे परीक्षार्थियों की विशेष वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने बाद परीक्षा समाप्ति तक परीक्षा केंद्र छोड़कर जाने की अनुमति नहीं होगी।

कमेंट
कमेंट X