{"_id":"57b739c54f1c1b8f636eb0c1","slug":"bsp-leader-try-to-commit-sucide-outside-cm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सीएम आवास के बाहर बसपा नेता ने खाया जहर, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सीएम आवास के बाहर बसपा नेता ने खाया जहर, पीजीआई में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sucide
- फोटो : demo
पंजाब मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक बसपा नेता ने कोई जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने की कोशिश की। पीड़ित का इलाज पीजीआई में चल रहा है। बनूड़ निवासी और बसपा नेता अजायब सिंह (45) शुक्रवार को पंजाब पुलिस की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलने पहुंचे थे, लेकिन अजायब सिंह की मुलाकात सीएम से नहीं हुई तो उसने कोई जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी की कोशिश की।
अजायब सिंह मुख्यमंत्री के पास इससे पहले भी दो बार मिलने गए थे, लेकिन इससे पहले भी उसकी सीएम से मुलाकात नहीं करवाई गई थी। डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि जैसे ही व्यक्ति के जहरीली वस्तु निगलने की सूचना मिली तो उसे तुरंत जीएमएसएच-16 ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
डीएसपी ने बताया कि अजायब सिंह की हालत खतरे से बाहर है। अजायब सिंह सीएम के पास पंजाब पुलिस के झूठे केस दर्ज करने की शिकायत लेकर पहुंचा था। अजायब सिंह के ऊपर पंजाब पुलिस ने बनूड़ में देह व्यापार का झूठा केस दर्ज कर रखा है।