फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   bsnl service, bsnl landline phone, bsnl broadband, bsnl service close, mohali

बुरी खबर, नहीं चलेगा BSNL फोन और ब्रॉडबैंड, ये है कारण

Thu, 05 May 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 05 May 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
bsnl service, bsnl landline phone, bsnl broadband, bsnl service close, mohali
लैंडलाइन फोन यूजर - फोटो : डेमो फोटो
बीएसएनएल का फोन और ब्रॉडबैंड यूज करने वालों के लिए बुरी खबर है। अचानक सेवा ठप हो गई है। दरअसल, बीएसएनएल की केबल कट गई है, जिसके चलते मोहाली में नाइपर सहित तीन सेक्टरों की बीएसएनएल फोन और ब्राडबैंड सेवा ठप हो गई। इन इलाकों में 1200 से अधिक फोन और सैकड़ों ब्राड बैंड कनेक्शन बंद हो गए।
विज्ञापन


बताया गया है कि बुधवार दोपहर को नाइपर से मंडी बोर्ड तक के लाइट एरिया में सड़कों के किनारे जेसीबी के जरिए खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान बीएसएनएल की केबल जेसीबी में उलझकर कट गई।
विज्ञापन


बीएसएनएल की केबल कटने के बाद नाइपर के मोहाली के सेक्टर 66, 66ए और 67 के करीब 1200 से अधिक फोन डेड हो गए। उल्लेखनीय है कि इन तीनों सेक्टरों में पूरा रिहायशी इलाका है। हालांकि, कुछ इलाका नाइपर का भी प्रभावित हुआ है। देर शाम तक बीएसएनएल की टीम लाइनों को ठीक करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल के अधिकारी पहुंचे मौके पर
फोन और ब्राडबैंड सेवा ठप होने की सूचना मिलते ही बीएसएनएल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वह संचार सेवा को बहाल करने में जुटे रहे। मौके पर पहुंची बीएसएनएल की टीम का कहना है कि जेसीबी की चपेट में आने से काफी केबल कट गई है। इसे जोड़ने में कितना वक्त लगेगा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।


सैकड़ों परिवारों विदेश से संपर्क कटा
तीनों इलाकों में सैकड़ों परिवार ऐसे हैं, जिनके परिजन दूसरे देशों में रह रहे हैं। यह लोग अपने परिवार के सदस्यों से विदेश में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा के जरिए आनलाइन संपर्क में रहते हैं, लेकिन आज यह सेवा ठप होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यदि बीएसएनएल की सेवा अगले एक या दो दिन इसी हालत में रही तो यह परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed