फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The two-year Amaira tells the capitals of all the states of the country in one minute.

गजब का टैलेंटः एक मिनट में देश के सभी राज्यों की राजधानियां बता देती है, दो साल की अमायरा

Tue, 03 Jul 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Tue, 03 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
The two-year Amaira tells the capitals of all the states of the country in one minute.
अपने माता-पिता के साथ अमायरा
जिस उम्र में नौनिहालों की जुबां से सिर्फ मां, पापा, दादा, दादी बोल पाते हैं, उस उम्र में पंचकूला की अमायरा देश के सभी राज्यों के कैपिटल का नाम महज एक मिनट में बता देती है। दो साल की बच्ची के टैलेंट को देखते हुए वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया जीनियस फाउंडेशन ने उसे सम्मानित किया है। इसके अलावा अमायरा ने कई ट्राइसिटी बेस इवेंट में पुरस्कार अपने नाम किए हैं। जिसमें बेबी शो से स्प्रिंग फेस्ट तक के खिताब शामिल हैं। 
विज्ञापन


अमायरा की मां उर्वशी ने बताया कि दस जून 2018 को एक मिनट का रिकार्ड सेट कर वीडियो संस्था को भेजा गया था, उसके बाद उन्होंने वीडियो टेस्ट कर रिकार्ड सेट किया। संस्था की ओर से अमायरा को महज एक मिनट में देश के सभी राज्यों के राजधानी का नाम बताने पर यंगेस्ट चाइल्ड के खिताब से नवाजा गया है।
विज्ञापन


अमायरा के पिता रूबल गुलाटी ने बताया कि पहले तो संस्था वालों को विश्वास हीं नहीं हुआ कि दो साल की बच्ची देश के राज्यों के राजधानी का नाम इतनी आसानी से कैसे बता पाएगी, तो संस्था ने अमायरा का डेट ऑफ बर्थ चेक करने के लिए आधार कार्ड मंगवाया, चेक करने के बाद उन्होंने 18 जून को रिकार्ड सेटकर रिजल्ट घोषित किया।     
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी गानों के बिट से गानों की पहचान   
पंचकूला सेक्टर-21 निवासी दो वर्षीय अमायरा पंजाबी गानों की धुन सुनकर उनके बोल बता देती है। उर्वंशी ने बताया कि अमायरा को गायत्री और महा मृत्युंजय मंत्र भी याद हैं। अमायरा को फोन के रिंग टोन भी याद हैं। उर्वशी का कहना है कि सात माह की उम्र से ही पता चल गया था कि अमायरा का माइंड सार्प है। जब उसने प्रॉपर बोलना शुरू किया तो महज दो माह में उसे देश के राज्यों के कैपिटल्स का नाम याद करवाया गया।
    
कुछ लोकल अवार्ड  
- सतलुज पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित बेबी शो में महज सात माह की उम्र में एक्टिव चाइल्ड सतलुज पब्लिक बेबी शो का खिताब  
- 24 फरवरी 2018 द ब्रिटिश स्कूल में आयोजित बेबी शो में चार्मिंग स्माइल का खिताब मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed