{"_id":"5cb6c82fbdec2213f8017eea","slug":"success-story-renowned-folk-singer-dolly-guleria-birthday-celebration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉली गुलेरियाः मां की प्रेरणा से बनी मशहूर लोक गायिका, बोली- ‘अंबरसरे दे पापड़’ उनका ही तोहफा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
डॉली गुलेरियाः मां की प्रेरणा से बनी मशहूर लोक गायिका, बोली- ‘अंबरसरे दे पापड़’ उनका ही तोहफा
Wed, 17 Apr 2019 12:01 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
डॉली गुलेरिया
70वें जन्मदिन के जश्न के मौके पर डॉली गुलेरिया भावुक हो गईं और उन्होंने बताया कि वे मां की प्रेरणा से ही मशहूर लोक गायिका बनीं हैं। उनकी मां उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा है। देश विदेश में श्रोताओं ने उनको वैसे ही प्यार दिया है, जैसे उनकी मां को मिला करता था। उन्होंने कहा कि अंबर सरे दे पापड़ उनका आज तक सबसे बड़ा हिट गीत है, जो उनकी मां का तोहफा ही है।
पंजाबी की मशहूर लोक गायिका डॉली गुलेरिया की सुरीली महफिल उनके 70वें जन्मदिन के जश्न पर सजी। जहां बर्थ डे गर्ल डॉली गुलेरिया ने स्टेज पर अपने हिट गीतों से सभी मेहमानों का अपना दीवाना बना लिया। यहां उनकी बेटी सुनैनी ने गायिकी में उनका साथ दिया। इसको सेलीब्रेट करने के लिए उनके श्रोताओं से लेकर दोस्तों, उनके चाहने वालों और परिवार वालों में उल्लास देखने वाला था।
चार साल से पंजाब की इस बेटी ने अपनी मां की तरह पंजाबी संस्कृति को अपनी गायिकी से जीवंत रखा है। हैप्पी बर्थडे डॉली के बधाई गीत से मानों पूरा पंजाब कला भवन सेक्टर-16 का हॉल गूंजा। अपनी फेवरेट गायिका के 70वें जन्मदिन का जश्न कुछ ऐसा ही उत्साह के साथ मनाया गया। यह जश्न पंजाब संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इसकी मेजबानी अकादमी के प्रधान केवल धालीवाल ने की। इस जश्न में गायिका के परिवार के सभी सदस्य उनके पति और बेटी मौजूद थीं। इस मौके पर चंडीगढ़ चाइल्ड कमीशन की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर, मशहूर रंगमंच अभिनेत्री एवं निर्देशिका अनीता शब्दीस सहित पंजाब के मशहूर आर्टिस्ट, गायक एवं शख्सियत उपस्थित थे।

Trending Videos
केक काटने के साथ मना जश्न
इस सेलिब्रेशन में गायिका के जन्मदिन पर सभी के साथ केक काटकर सेलीब्रेट किया गया। यहां उपस्थित सभी ने गायिका को उनकी बधाई उनके साथ सांझा यादों को बताकर दी। मंच पर उनके करीबी दोस्तों ने गायिका के साथ बिताए दिनों को याद किया। इस मौके पर गायिका डॉली गुलेरिया काफी भावुक नजर आई।
यह सम्मान शब्दों से बयां नहीं कर सकती: डॉली गुलेरिया
शहर में पहली बार किसी लोक कलाकार के जन्मदिन को इस तरह सेलीब्रेट किया गया। इस सम्मान को देख गायिका बेहद भावुक भी नजर आई। उन्होंने माइक को थामकर सबसे पहले अपने बर्थडे के इस जश्न पर आयोजित समारोह की खुशी शब्दों से न बयां करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह बर्थ डे सेलीबेशन उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।