{"_id":"5e0d8b1c8ebc3e87ce3eb69f","slug":"para-athlete-mukesh-and-poonam-qualified-for-tokyo-paralympics-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेमिसालः दिव्यांग दंपति का कमाल, अब पैरा ओलंपिक 2020 में मचाएंगे धमाल, कर लिया क्वालिफाई","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बेमिसालः दिव्यांग दंपति का कमाल, अब पैरा ओलंपिक 2020 में मचाएंगे धमाल, कर लिया क्वालिफाई
Thu, 02 Jan 2020 11:48 AM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
पैरा एथलीट मुकेश, पूनम
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में जब भी पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों का जिक्र होता है तो दंपति मुकेश और पूनम का नाम सबकी जुबां पर पहले आता है। मुकेश और पूनम ने पैरा ओलंपिक 2020 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह चैम्पियनशिप अगस्त में टोक्यो में आयोजित की जाएगी। वर्ष 2020 में सामान्य खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक के बाद अगस्त में पैरा ओलंपिक खेली जाएगी।
इन दोनों के कोच राजीव कौशल ने बताया कि मौजूदा समय में इन की रैंकिंग बेहतर है और पिछले वर्ष 2019 में कई इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए दोनों पदक जीत चुके हैं। पूनम कैटेगरी-6 में इंडिया नंबर 1 और मुकेश इसी कैटेगरी में शीर्ष स्थान पर हैं।
नेशनल में मुकेश और पूनम ने जीते गोल्ड मेडल
मुकेश और पूनम ने नेशनल पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में सटीक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। यह चैंम्पियनशिप दिल्ली में 30- 31 दिसंबर तक आयोजित की गई। इसमें मुकेश ने मध्य प्रदेश के साहिल को 11-6 से हरा गोल्ड जीता और पूनम ने कर्नाटक की त्रिवेणी को 11-4 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
बच्चे की जान बचाते हुए खराब हुआ पांव
मुकेश पहले सामान्य वर्ग में टेबल टेनिस प्लेयर थे। एक नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, इतने में एक बच्चा अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया। मुकेश ने ट्रैक पर पहुंच कर बच्चे की जान तो बचा ली, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से अपना पांव खराब कर बैठे। वहीं, उनकी पत्नी को बचपन में पोलियो था। दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और टेबल टेनिस में पूरी ताकत लगा दी। आज नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर मेडल बटोर रहे हैं।

Trending Videos
मुकेश का रिकॉर्ड
मुकेश पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में निरंतर हिस्सा लेते आ रहे है। इस दौरान वे 30 इंटरनेशनल पदक जीत चुके हैं। इनमें 6 गोल्ड, 10 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज पदक शामिल रहे।
पूनम का रिकॉर्ड
पूनम ने इंटरनेशनल स्तर पर 7 गोल्ड और नेशनल स्तर पर अलग-अलग 8 मेडल अपने नाम किए हैं।
ये पदक भी जीते
- पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम द्वारा देश का सबसे बड़ा बहादुरी का जीवन रक्षा पदक।
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा नेशनल अवॉर्ड।
- पंजाब के राज्यपाल ओपी वर्मा की ओर से रेड एंड व्हाइट बहादुरी पुरस्कार।
- हरियाणा सरकार की तरफ से स्टेट अवॉर्ड।
- हरियाणा सरकार की तरफ से पर्यावरण रक्षक अवॉर्ड।
- हरियाणा सरकार की तरफ विवेकानंद अवॉर्ड।