फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Ramleela Ravana Nitin Entry in Bollywood with Akshay Kumar Via Gold Movie

बॉलीवुड तक पहुंचा रामलीला का 'रावण' नितिन, अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' में आए थे नजर

Sun, 30 Sep 2018 02:40 PM IST
रीतिका पठानियां, अमर उजाला, पंचकूला
रीतिका पठानियां, अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 30 Sep 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Ramleela Ravana Nitin Entry in Bollywood with Akshay Kumar Via Gold Movie
रामलीला का रावण नीतिन
रामलीला के रावण को अब बॉलीवुड में एंट्री मिल गई है। अक्षय कुमार की गोल्ड और सिंह इंज ब्लींग जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पंचकूला के नितिन शर्मा ने सबका दिल जीत लिया। लगातार रामलीला में रावण का रोल कर रहे नितिन ने बताया कि पिछले 9 साल से रावण का रोल अदा करने से एक ओर जहां उनका अभिनय निखर रहा है तो वहीं उनके आत्मबल को भी बढ़ा मिला है। नितिन ने अपने अनुभवों को अमर उजाला के साथ साझा किया है।
विज्ञापन


पिता के सपनों को पूरा किया
नितिन ने बताया कि बचपन से उसके पिता की इच्छा थी कि वह अभिनय करे। वह सपना रामलीला के मंच पर साकार हुआ। अब टॉलीवुड से बॉलीवुड में एंट्री मिल गई, लेकिन इसे देखने के लिए पिता जीवित नहीं हैं, लेकिन वह कहते हैं कि जब उसके अभिनय की तारीफ होती है, तो उसे ऐसा लगता है कि उसने पिता का सपना साकार होने लगा है।        
विज्ञापन


भाई-भतीजावाद के कारण मिली निराशा
नितिन के अनुसार वह पिछले सात साल से चंडीगढ़ स्थित थियेटर से जुड़े हैं, जिसका नाम थियेटर फॉर थियेटर है और इसके डायरेक्टर सुदेश शर्मा है। थियेटर ज्वाइन करने से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। थियेटर ने मेरे जीवन व करियर को एक अलग पहचान दिलाई है। सिनेमा जगत में आज भी भाई भतीजावाद चलता है। नितिन ने बताया कि ऐसे बहुत से पल आए जब, उन्हें अपनी पहचान बनाने के  लिए निराश होना पड़ा। क्योंकि उनके पास ऐसे लिंक नहीं थे, जो उनके करियर को ऊंचाई तक पहुंचा सके, लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने खुद ही अपने आपको प्रोत्साहित किया।        
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय कुमार के साथ गोल्ड में किया काम       
नितिन का मानना है कि कोई भी रोल छोटा या बड़ा नहीं होता। मैं एक आर्टिस्ट हूं। हर तरह के रोल करना मुझे पसंद है। अब तक मैं कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुका हूं। गोल्ड फिल्म में मैंने नैगेटिव रोल किया है। इसके अलावा मैंने सिंह इज ब्लींग, पंजाबी फिल्म रूपिंदर गांधी गैंगेस्टर व हाल ही में रिलीज हुई फिल्म परोणा में भी काम किया है। मैं कई पंजाबी गानों में मुख्य किरदार निभा चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed