फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Northern Railway GM Award to TP Singh, Chandigarh Railway Station

जज्बे को सलामः रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए इतना सुविधाजनक बनाया, जीएम अवार्ड मिला

Mon, 15 Apr 2019 02:07 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 15 Apr 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
Northern Railway GM Award to TP Singh, Chandigarh Railway Station
टीपी सिंह
नॉर्दर्न रेलवे का जीएम अवार्ड इस बार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक टीपी सिंह को मिला है। यह अवार्ड रेलवे के दिल्ली हेड क्वार्टर का सबसे बड़ा अवार्ड है। टीपी सिंह ने अमर उजाला संवाददाता ने विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका फोकस सिर्फ यात्रियों को स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं पर रहेगा, ताकि हर यात्री अपने गंतव्य तक समय से पहुंच सके।
विज्ञापन


- यात्री सुविधाओं में सुधार को लेकर आपका क्या प्रयास रहेगा?
- सबसे पहले तो यात्रियों को स्टेशन पर आने के बाद टिकट के लिए लाइन में न खड़ा होना पड़े। वह प्लेटफार्म पर आएं और उन्हें तुरंत टिकट मिले और वह सीधे ट्रेन में बैठें। इस पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन


- क्या पहले की अपेक्षा माल गाड़ियों के समय में बचत हुई है?
- चंडीगढ़ स्टेशन अंबाला मंडल का सबसे व्यस्ततम टर्मिनल है, जहां पर पैसेंजर, मेल व एक्सप्रेस के 35 जोड़े व एक माल गाड़ी की प्रतिदिन डीलिंग की जाती है। टीपी सिंह ने बताया कि अप्रैल 2018 से जनवरी 2019 तक माल गाड़ी के बिलंब में कमी आई है। पहले जहां वर्ष 2017-18 में यह 20 घंटे 42 मिनट लेट थी, वहीं वर्ष 2018-19 में महज 17 घंटे 11 मिनट शेष रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर क्या बदलाव हुआ है?
- चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नया प्लेटफार्म नंबर छह मिला है, जिसके चलते ट्रेनों की संख्या में भी आने वाले समय में इजाफा होगा। फिलहाल चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए एक नई ट्रेन चलाई गई है। कुल मिलाकर अभी चंडीगढ़ से 36 पेयर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ स्टेशन की कुछ पार्किंग, प्लेटफार्म टिकट, खानपान सेवाएं, विज्ञापन, सफाई, सजावट, रिटायरिंग रूम, वेटिंग हॉल, डिस्प्ले बोर्ड, हेल्प डेस्क विश्रामगृह, इमरजेंसी चिकित्सा, शौचालय आदि का प्रबंधन आईआरएसडीसी को सौंप दिया गया है, जिसके चलते सफाई में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed