{"_id":"5e1c1d0e8ebc3e879639489a","slug":"inner-wheel-club-president-anupama-jain-success-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शख्सियत: लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहतीं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अनुपमा जैन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
शख्सियत: लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहतीं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अनुपमा जैन
Mon, 13 Jan 2020 01:02 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
अनुपमा जैन
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक सेवा में तत्पर रहने वाली इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अनुपमा जैन हमेशा आगे रहतीं हैं। वह समाज के सभी तबके की मदद के लिए तैयार रहती है। स्कूल की रिपेयरिंग, मरीजों की मदद के लिए भी वह काम कर चुकी हैं। मरीजों की मदद के लिए उनकी ओर से डायलिसिस मशीन भी पीजीआई को दी गई है। इसके लिए उन्होंने क्लब की सदस्यों से भी सहयोग लिया है।
अनुपमा जैन ने बताया कि उन्हें यह काम करने में खुशी मिलती है। इसलिए वह इस काम कोक हमेशा करती हैं। क्लब की अध्यक्ष रहकर उन्होंने अब तक दस गरीब घर की लड़कियों की शादी करवाई। वह इस काम के लिए आगे आईं। उनकी मदद के लिए क्लब के अन्य सदस्यों ने भी मदद की।
स्कूल के निर्माण में गलाए छह लाख रुपये
पिंजौर के पास धतोगड़ा में पड़ने वाले गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जर्जर हालात को सुधारा है। वहां के स्कूल की बनाने में छह लाख की रकम खर्च की। इससे स्टूडेंट्स को अच्छी तरह पढ़ाई करने का मौका मिला। स्कूल की किचन सहित सभी चीजों को बनवाया गया। इसके अलावा उन्होंने स्कूल में स्टूडेंट्स को बुक्स, बैग दिलवाए। इसके अलावा उनकी संस्था की ओर से किडनी पेशेंट की मदद की जा रही है। एक मरीज का डायलिसिस भी कराया जा रहा है।

Trending Videos
लड़कियों को सिलाई सिखाकर स्किल डेवलपमेंट किया जा रहा
अनुपमा जैन ने बताया कि अभयपुर में सिलाई केंद्र खोला गया है। यहां पर लड़कियों को सिलाई सिखाकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। यहां पर 40 लड़कियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन्हें सिलाई सिखाकर स्किल को डेवलेप किया जा रहा है। इससे लड़कियां अपने हुनर को पहचान सकें और अच्छी मेहनत कर खुद कमा सकें। यहां पर सिलाई केंद्र में उन्हें सिलने के लिए कपड़े और मशीनें भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने कई महिलाओं से मदद मांगी जो आगे आकर उनकी मदद कर रही हैं।
हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन कराया
उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों के लिए उन्होंने हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन भी किया गया है। वह शहर के लोगों के लिए इस साल पांच हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन करवा चुकी है। वहीं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी करवा चुकी है। वह ओल्ड एज होम जाकर लोगों का हाल चाल पूछते हुए उनकी मदद करने में भी आगे रहती है। उनका कहना है कि किसी की मदद करने में उन्हें सकून मिलता है। इसलिए वह इस काम को करती हैं।