{"_id":"5d4139fc8ebc3e6d0239574a","slug":"haryana-girl-piya-malik-will-play-role-in-ekta-kapoor-serial","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां ने सपनों को उड़ान दी और बेटी ने छू लिया आसमां, एकता कपूर के शो ‘हैवान’ में करेगी अभिनय","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
मां ने सपनों को उड़ान दी और बेटी ने छू लिया आसमां, एकता कपूर के शो ‘हैवान’ में करेगी अभिनय
Wed, 31 Jul 2019 12:20 PM IST
खुशबू गोयल
सुधीर श्योराण, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
सुधीर श्योराण, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री पिया मलिक
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता-अभिनेत्री समाज को सुधारने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं, क्योंकि लोग इन्हें फॉलो करते हैं और उनके जैसा ही बनने का प्रयास करते हैं। इसी सोच के साथ हरियाणा के जींद जिले की (हाल निवासी करनाल) रहने वाली पिया मलिक ने टीवी की दुनिया में कदम रखा और अपनी एक्टिंग के दम पर रंगीन पर्दे की दुनिया में कैरियर बनाने के लिए मुंबई पहुंच गई।
जहां अलग-अलग वेब सीरीज व टीवी सीरियल के लिए इंटरव्यू दिए और उनमें सेलेक्ट होती चली गई। ये बातें पिया मलिक ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताई। पिया मलिक ने बताया कि एकता कपूर के सीरियल ‘हैवान’ में उन्हें अभिनय करने का मौका मिला है। इस सीरियल में वह स्पोर्टिव एक्ट्रेस की भूमिका में नजर आएंगी।
इससे पहले वह कई पंजाबी व हरियाणवी गानों में भी एकि्ंटग कर चुकी हैं। ‘परफेक्ट दस’ नामक अवॉर्ड वीनिंग शॉर्ट फिल्म में भी अभिनय कर चुकी है। इससे पहले वह सावधान इंडिया, लेडिज स्पेशल, बेपनाह प्यार है जैसे टीवी शो में अभिनय का हुनर दिखा चुकी हैं। उन्होंने 2013 में फेस ऑफ द ईयर का खिताब जीता था।

Trending Videos
मां ने हौसला बढ़ाया तो इंडस्ट्री में मिली एंट्री
पिया मलिक ने बताया कि जब वह इस इंडस्ट्री में कदम रखना चाहती थी तो कुछ लोगों ने कहा कि बिना लिंक के इस इंडस्ट्री में एंट्री करना संभव नहीं है, लेकिन मां उर्वशी मलिक ने कभी हौसला नहीं हारने दिया। पिता जयपाल ने भी उनका पूरा साथ दिया। वह पंजाब विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा हैं। माता-पिता की बदौलत ही अपनी जिद्द को पूरा करने के लिए उन्होंने एड एजेंसी से नौकरी छोड़कर एक्टिंग को ही कैरियर के रूप में चुना।
हरियाणा के कलाकारों को भी आगे बढ़ाने का सपना
पिया मलिक ने कहा कि हरियाणा के कई लड़के व लड़कियों को टीवी इंडस्ट्री में जाने के लिए सही गाइडेंस नहीं मिल पाती, जिस कारण वो पीछे रह जाते हैं। वह भविष्य में हरियाणी युवाओं को थिएटर एवं आर्ट्स में आगे बढ़ाने का सपना रखती है।