फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fifa world cup 2018 trophy Engraved on chalk by artist balraj singh

गजब की कलाकारी, चॉक पर उकेर दी फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ट्रॉफी

Sat, 23 Jun 2018 04:07 PM IST
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jun 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 trophy Engraved on chalk by artist balraj singh
फीफा वर्ल्ड कप
फीफा वर्ल्ड कप, जिसका जादू इन दिनों रशिया से लेकर दुनिया भर में फुटबाल लवर्स पर सिर चढ़ बोल रहा है। वहीं, गजब की कलाकारी देखने को मिल रही है। रशियन ग्राउंड से लेकर लोकल ग्राउंड पर हर जगह बस फुटबाल के दीवाने हैं। लड़के हों या लड़कियां, हर किसी को फीफा वर्ल्ड कप 2018 को लेकर क्रेज है। ऐसे ही क्रेज सेक्टर-23 निवासी आर्टिस्ट बलराज सिंह ने दिखाया। जिन्होंने फुटबाल के महासंग्राम फीफा वर्ल्ड कप का क्रेज चॉक पर दिखाया गया।
विज्ञापन


आर्टिस्ट ने चॉक पर फीफा वर्ल्ड कप रशिया कप 2018 को बनाई। जिसे उन्होंने मात्र एक चॉक पर बनाया है। इस खूबसूरत आर्ट वर्क के अलावा उन्होंने एक प्लेयर एवं फुटबाल को भी डिजाइन किया है। आर्टिस्ट देव समाज कालेज सेक्टर-21 में आर्ट टीचर हैं। आर्टिस्ट ने बताया कि उन्होंने ट्राफी को मात्र तीन घंटे में तैयार किया। जिसमें उन्हाेंने एक ही चॉक पर इसे तैयार किया। वहीं प्लेयर और फुटबाल को उन्होंने एक दिन में तैयार किया। इससे पहले उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम प्लेयर विराट कोहली को चॉक पर उतारा था।
विज्ञापन

 
400 चॉक पर बना चुके हैं कलाकृतियां
सेक्टर-23 निवासी आर्टिस्ट ने बताया कि उन्होंने 2011 से यह सफर शुरू किया था और वे आज 400 चॉक पर बॉलीवुड सेलीब्रेटी से लेकर भगवान श्रीकृष्ण, गुरुनानक देव जी, भगवान श्रीगण्ेाश, डा.राधाकृष्ण, बीआर अंबडेकर सहित अन्य कलाकृतियां बनाई है। उन्हाेंने बताया कि यह सिलसिला 2011 में शुरू किया गया था। जब वे अपनी क्लास में अकेले बैठे थे। तब उन्होंने चॉक पर ऐसी एक प्रतिमा को बनाया, जिसके बाद उन्होंने यह आर्ट पीस अपने सहयोगी टीचर्स को दिखाया। इसे सभी ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वे अभी तक दो एग्जीबिशन में अपने आर्ट वर्क को डिस्प्ले कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो है इनकेफेवरेट
आार्टिस्ट ने बताया कि उनके फेवरेट रोनाल्डो हैं। हालांकि वे सभी टीम को फोलो कर रहे है। फीफा वर्ल्ड कप के लिए यह आर्ट वर्क उन्होंने फुटबाल लवर्स को समर्पित करने के लिए बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed