फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police personnel climbed to Mount DKD-2

पुलिस के जवान के हौसले को सलाम...18 हजार 700 फुट की चोटी पर लहराया तिरंगा

Sun, 19 May 2019 03:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 May 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh police personnel climbed to Mount DKD-2
कांस्टेबल सचिन कुमार - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ पुलिस के वीआईपी सिक्योरिटी में तैनात कांस्टेबल सचिन कुमार ने पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। सचिन कुमार ने माइनस 20 डिग्री की कड़कती ठंड में उत्तराखंड के माउंट डीकेडी-2 की 18 हजार 700 फुट की ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराया है।

विज्ञापन


उन्हें चोटी तक पहुंचने में 9 दिन का समय लगा। कांस्टेबल सचिन कुमार ने बताया कि वह उनका बचपन से सपना था कि वह माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़कर देश का नाम रोशन करे। 
विज्ञापन


इसके लिए वह काफी दिनों से मेहनत कर रहे थे। चंडीगढ़ पुलिस विभाग से वह परमिशन लेकर उत्तराखंड के माउंट डीकेडी-2 की चोटी पर चढ़ने का मौका मिला। उनके साथ आर्मी के जवान अलावा 65 लोगों की टीम थी। बीते 5 मई को माउंट पर चढ़ाई करनी शुरू की। इस दौरान कई दफा उनका सामना बर्फीले तूफान से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां का तापमान करीब माइनस 20 डिग्री था। रास्ते में उनका 5 बार कैंप लगा। इस बीच चढ़ाई वाले रास्तों पर कुछ दिक्कतें भी आईं लेकिन उन्होंने हौसला नहीं तोड़ा। करीब 9 दिन की चढ़ाई के बाद वह 18 हजार 700 फुट की चोटी पर पहुंचकर भारत का तिरंगा लहराया। 


अगला पड़ाव माउंट एवरेस्ट  
सचिन का कहना है कि उन्हें पिछले कुछ समय से स्पाउंसर की तलाश है। अगर उन्हें स्पाउंसर मिल गया तो वह माउंट एवरेस्ट की चोटी उनका अगला पड़ाव होगा। इसके लिए उन्होंने आगे की तैयारी भी कर ली है। वहीं सचिन के अनुसार इस दौरान उनके एक साथी की मौत भी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed