फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Golfer Sudhir Sharma Breaks 13 Year Old Record

चंडीगढ़ के गोल्फर सुधीर शर्मा ने तोड़ा 13 साल पुराना रिकार्ड, मुकेश कुमार ने बनाया था कभी

Thu, 16 May 2019 04:08 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 16 May 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Golfer Sudhir Sharma Breaks 13 Year Old Record
गोल्फर सुधीर शर्मा
पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक बंगलूरू के त्रिशुल चिनप्पा लीड बनाने में कामयाब रहे। वह टूर्नामेंट के पहले दिन भी लीड कर रहे थे। वहीं नोएडा के गोल्फर सुधीर शर्मा ने आठ अंडर-64 का कार्ड खेला। शर्मा पहले दिन 44वें पोजीशन पर रहे थे। इसी के साथ उन्होंने इस गोल्फ कोर्स पर 13 साल का रिकार्ड भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


इससे पहले इस कोर्स पर आठ अंडर-65 का रिकॉर्ड लीजेंड गोल्फर मुकेश कुमार ने 2006 में बनाया था। चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में किया जा रहा है। इसमें देश के टॉप गोल्फर्स शिरकत कर रहे हैं। प्रोफेशनल गोल्फर्स में टॉप गोल्फर ज्योति रंधावा, राशीद खान, चिराग कुमार, मुकेश कुमार जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं विदेशों के गोल्फर्स में श्रीलंका अरुणा रोहाना, मिथुन परेरा, एन.राजा और बंगलादेश से मोहम्मद जमाल शामिल हैं। वहीं लोकल खिलाड़ियों में अभिजीत सिंह, अंगद चीमा, करनदीप कोच्चर, आदिल बेदी, अक्षय शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, सुज्जान सिंह, युवराज सिंह, रंजीत सिंह और गुरबाज सिंह भी गोल्फ कोर्स पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी त्रिशुल चिनप्पा का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने तीन अंडर-69 का कार्ड खेलते हुए 134 अंक बटोरे। पटना के अमन राज और बंगलादेश के मोहम्मद दुलाल हुसैन दोनों ने 9 अंडर-135 का स्कोर खेला और संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed