फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blood Donation Camps by Rakesh Sangar, Success Story

जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए 500 रक्तदान शिविर लगा चुके हैं राकेश संगर, जज्बे को सलाम

Mon, 02 Sep 2019 03:59 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 02 Sep 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Blood Donation Camps by Rakesh Sangar, Success Story
राकेश संगर - फोटो : अमर उजाला
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर शहर के लोगों को नया जीवन देने के लिए हमेशा प्रयास करते हैं। वे जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने के लिए अब तक 500 रक्तदान शिविर आयोजित करवा चुके हैं। वह इसके लिए पीजीआई, जीएमसीएच-32 और सिविल अस्पताल की टीम की मदद से  रक्तदान करवाने का प्रयास करते रहे हैं। वह लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर पंचकूला सेक्टर-12ए में रहते हैं।
विज्ञापन


वह पीजीआई में बतौर जूनियर स्टोर इंचार्ज का काम करते थे। अब वह रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी पड़ने पर पीजीआई में रक्तदान कर मरीज की जान बचाई थी। उन्हें इस तरह की घटना के बाद जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान शिविर लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है। इसके दान से लोगों को नया जीवन मिलता है। इसलिए इस काम को करने में मुझे बहुत सुकून मिलता है।
विज्ञापन


रक्तदान के साथ 2400 लोगों ने अंगदान की शपथ ली
श्री शिव कांवड़ महासंघ की ओर से लगाए गए शिविर में रक्तदान करने के साथ 2400 लोगों ने अंगदान की शपथ ली। 58 वर्षीय राकेश संगर को चलता-फिरता ब्लड बैंक भी लोग कहते हैं। वह लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि किसी को ब्लड की जरूरत पड़ती है तो वह और उनकी टीम एक घंटे के भीतर डोनर उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। इससे कई लोगों को नया जीवन मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रक्त की कमी को पूरा करने के लिए बनाया ट्रस्ट

राकेश संगर ने बताया कि श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना का मकसद किसी की भी मौत रक्त की कमी से न हो। उन्होंने बताया कि 1995 से ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर रहे हैं। अब तक 25 हजार यूनिट से ज्यादा रक्त इकट्ठा किया जा चुका है। गर्मी और सर्दी के वक्त शहर के अस्पतालों में रक्त की कमी हो जाती है। उस दौरान संस्था सबसे ज्यादा कैंप लगाती हैं। इस दौरान डोनेट होने वाला ब्लड शहर के अस्पतालों में भिजवाया जाता है।

राकेश ने बताया कि इस काम में उनकी मदद के लिए शहर के लोग भी तैयार रहते हैं। उनकी इस टीम में 120 से अधिक लोग काम कर रहे हैं। पूरे ट्राइसिटी में श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एक मात्र ऐसी संस्था है, जो सबसे ज्यादा कैंप का आयोजन करती है। साल 2016 की शुरुआत में ही संस्था सैकड़ों यूनिट ब्लड इकट्ठा कर चुकी है।

राकेश संगर को इन संस्थाओं ने किया सम्मानित
बीते शनिवार को रक्तदान शिविर लगाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर को सम्मानित किया। राज्यपाल ने रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने पर संस्था की सराहना की। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य स्तरीय समारोह में सेक्टर-12ए निवासी राकेश संगर और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, सेक्टर-21 पंचकूला को भी सम्मानित किया गया है। राकेश संगर और ट्रस्ट को इससे पूर्व भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

राकेश संगर को मिल चुके हैं ये अवार्ड

राकेश संगर को गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चंडीगढ़, पंडित भगवत दयाल शर्मा आयुर्विज्ञान संस्थान रोहतक, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च, स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल यूटी चंडीगढ़, हरियाणा के वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा द्वारा स्टेट लेवल स्वतंत्रता दिवस समारोह हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और डॉ. उषा गुप्ता मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मनित किया जा चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed