{"_id":"57eb7c2d4f1c1b653b575989","slug":"amazing-success-story-of-chandigarh-enterprenure-sanchit-malhotra","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचित मल्होत्राः खाने पीने के शौक ने बना दिया बिजनेसमैन, दिलचस्प सक्सेस स्टोरी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
संचित मल्होत्राः खाने पीने के शौक ने बना दिया बिजनेसमैन, दिलचस्प सक्सेस स्टोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Sep 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के बिजनेसमैन संचित मल्होत्रा
थोड़े नएपन और इनोवेशन के साथ चंडीगढ़ के स्वाद में कुछ अलग तरह का जायका घुल चुका है। बड़ी-बड़ी डिग्री हासिल करने के बाद चंडीगढ़ के युवाओं ने स्टार्टअॅप के तहत फूड चैन की ओर कदम रखा है। इसके तहत कोई लाइव आइसक्रीम बेच रहा है तो कोई अमेरिकन फूड लेकर आया है। किसी के पास अलग तरह की बेकरी है तो कोई हेल्दी फ्रेश फूड परोस रहा है।
सबकी अपनी खासियत है। इन सभी को एक मंच पर लाने का श्रेय वी आर चंडीगढ़ की संस्थापक अंकिता गर्ग को जाता है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित सिटी इंपोरियम मॉल में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने अपने इस नए सफर की कहानी को बताया। कार्यक्रम में फूड ब्लॉगर और वे लोग शामिल हुए, जो इसमें अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। एक नजर डालते हैं उन युवाओं के सफर पर, जो स्टूडेंट से इनोवेटिव फूड एंटरप्रेन्योर बन गए।
एमबीए की तैयारी करते-करते खोल दी ऑनलाइन बेकरी
सेक्टर-15 में रहने वाले संचित मल्होत्रा एमबीए में दाखिले की तैयारी में जुटे थे, लेकिन बार-बार उनका मन उन्हें कहीं और ले जा रहा था। दिल की सुनीं और मन के साथ चल पड़े। बिना किसी को बताए चार महीने तक बेकरी के आइटम बनाने की तैयारी की। घर वाले सोच रहे थे कि संचित एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन वे केक और ब्राउनी की बारीकियों को सीख रहे थे। मेहनत रंग लाई और घर से ही क्रम नाम से आनलाइन बेकरी खोल दी।
विज्ञापन
जोमेटो डॉट काम में क्रम की रेटिंग नंबर वन चल रही है। संचित ने बताया कि बचपन से ही उन्हें खाने पीने का शौक था। साल 2014 में उन्होंने अपना स्टार्टअॅप लांच किया। उनका दावा है कि उनके पास जो फ्लेवर हैं, वो शहर में और नहीं मिलेंगे। उन्होंने न तो कोई कोर्स किया और न ही किसी से सीखा। सब कुछ जुनून से आया है। उनकी बेकरी में 550 से लेकर 1700 रुपये तक के केक मिल रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ अलग करेंगे तो जरूर सफल होंगे।