फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amazing success story of blood donation camp organizer kuljeet singh mintu

कुलजीत सिंह मिंटू: बेटे की बीमारी ने बना दिया मसीहा, सक्सेस स्टोरी

Sat, 03 Dec 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 Dec 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
amazing success story of blood donation camp organizer kuljeet singh mintu
कुलजीत सिंह ​मिंटू की सक्सेस स्टोरी
मिलिए एक ऐसे शख्स से, जिन्हें बेटे की बीमारी ने थैलेसीमिक पीड़ितों का मसीहा बना दिया। रक्तदान कैंप लगाकर इकट्ठा करते हैं ब्लड। इनका नाम है कुलजीत सिंह मिंटू, जिन्होंने सेक्टर 37 स्थित गुरुद्वारा शाहपुर में शुक्रवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कैंप में कुल 137 लोगों ने रक्तदान किया। मिंटू ने बताया कि यह उनका तीसरा रक्तदान शिविर है। तीन साल पहले इसी दिन उनके बेटे करमवीर का सक्सेसफुल बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ था। उनका बड़ा बेटा ही डोनर था।
विज्ञापन


ट्रांसप्लांट के बाद बड़े बेटे मन साहेब सिंह की इच्छा थी कि किसी को भी रक्त की कोई कमी न हो। उसके बाद से जरूरतमंद की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन शुरू किया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कैंप में पीजीआई की टीम आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कुलजीत सिंह मिंटू और उनके बेटे की तारीफ की। इस मौके पर कुलजीत मिंटो ने कहा कि वे गुरुद्वारे में तो कैंप लगाते हैं, साथ ही थैलेसीमिक पीड़ितों की भी मदद करते हैं। अन्य रक्तदानों में भी बढ़चढ़कर मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी तरह से ब्लड डोनेशन कैंप लगाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed