{"_id":"58dc9d8f4f1c1bf00c63da0e","slug":"60-years-old-panchkula-athlete-geeta-yadav-profile-and-achievements","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैल्यूटः उम्र 60 पार गजब का हौंसला बरकरार, उपलब्धियां जानकर सलाम करेंगे","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सैल्यूटः उम्र 60 पार गजब का हौंसला बरकरार, उपलब्धियां जानकर सलाम करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Mar 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला की एथलीट गीता यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र साठ पार है, लेकिन लक्ष्य हासिल करने का जज्बा आज भी पंचकूला की गीता यादव में बरकरार है। इनकी उपलब्धियां भी चौंकाने वाली हैं। अभी हाल ही में 24 से 27 मार्च तक इलाहाबाद में आयोजित 38वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें पंचकूला के सेक्टर-12ए की गीता यादव ने 60 प्लस आयु वर्ग में पंद्रह सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं पांच हजार मीटर वाक में उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
यह चैंपियनशिप मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की गई। इसमें देश के अलग अलग राज्यों से करीब ढाई हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। गीता यादव ने बताया कि इस मास्टर्स नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में हरियाणा ने करीब 20 राज्यों को पछाड़कर ओवर ऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया है। गीता यादव हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला से अधीक्षक के पद से रिटायर्ड हैं।
निजी कारणों से बचपन में सपना नहीं हुआ पूरा
बचपन से ही गीता यादव को खेल में रुचि थी। लेकिन निजी कारणों के कारण खेल का यह सपना पूरा नहीं हो पाया। शादी के बाद जॉब के साथ बच्चों की जिम्मेदारी सिर पर थी। लेकिन जब बच्चे बड़े हुए तब यह नहीं पता था कि उम्र दराज लोगों के लिए मास्टर्स एथलेटिक जैसे गेम्स आयोजित कराए जाते हैं। बचपन के अधूरे सपने को पूरा करने का सिलसिला गीता यादव ने 2009 में शुरू किया।
विज्ञापन
कुछ खास उपलब्धियों पर एक नजर
-25 और 26 फरवरी 2017 को 38वीं हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में पांच मीटर वाक, 400 मीटर, 200 मीटर दौड़ में तीन स्वर्ण पदक हासिल किया।
-23वीं हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के दौड़ इवेंट में 55 प्लस आयुवर्ग के 400 मीटर, 800 मीटर व 5 हजार मीटर दौड़ में तीन स्वर्ण पदक।
-22वें हरियाणा राज्य मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 400, 800 व 1500 मीटर रेस में तीन स्वर्ण पदक हासिल किया