फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Arvind kejriwal speech on mobile phone in mohali punjab

देखिए फोन पर केजरीवाल का संबोधन, कार्यकर्ता भड़क उठे थे

Thu, 27 Oct 2016 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 27 Oct 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal speech on mobile phone in mohali punjab
देखिए फोन पर केजरीवाल का संबोधन - फोटो : अमर उजाला
आपने आज तक केजरीवाल के कई संबोधन सुने होंगे लेकिन मोबाइल फोन पर केजरीवाल का संबोधन पहली बार पंजाब के मोहाली में सुनने को मिला। दरअसल, अरविंद केजरीवाल को मोहाली में एक सभा को संबोधित करना था लेकिन वो पहुंचे ही नहीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीधी बात करने के लिए घंटों इंतजार करने वाले कार्यकर्ताओं को मायूसी ही हाथ लगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को केजरीवाल मोहाली के एक प्राईवेट स्कूल में आयोजित आम आदमी पार्टी के तय विशेष कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। यहां तीन लोकसभा क्षेत्रों के विधानसभा उम्मीदवारों और इन क्षेत्रों के प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। 
विज्ञापन


केजरीवाल को इस कार्यक्रम में शाम छह बजे पहुंचना था, लेकिन साढ़े तीन घंटे तक इंतजार के बाद भी वह नहीं पहुंचे। इस बीच मीडिया कर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों ने जब केजरीवाल की लोकेशन की जानकारी ली तो ज्ञात हुआ कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे दिल्ली की ओर कूच कर गए। हालांकि तब तक उक्त प्राईवेट स्कूल का आडिटोरियम केजरीवाल के इंतजार में खचाखच भरा हुआ था। जैसे ही मीडियाकर्मी वहां से जाने लगे तो इस दौरान केजरीवाल के न आने की जानकारी कार्यकर्ताओं को मिली। इसके बाद कार्यकर्ता भी उठकर जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खचाखच भरे आडिटोरियम में चार घंटे तक बैठे रहे कार्यकर्ता

Arvind kejriwal speech on mobile phone in mohali punjab
देखिए फोन पर केजरीवाल का संबोधन - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक मोहाली विधानसभा क्षेत्र के आप प्रत्याशी हिम्मत सिंह शेरगिल के अलावा बलाचौर के प्रत्याशी ब्रिगेडियर राजकुमार, खरड़ के प्रत्याशी कंवर संधू, समाना के प्रत्याशी जगतार सिंह, कर्नल सीबी सिंह कंबोज, चरणजीत सिंह चन्नी, गुलशन छाबड़ा और अमन अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

गांधी परिवार के युवराज पर की टिप्पणी
ब्रिगेडियर राजकुमार कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी करार देते हुए कहा कि बगैर क्षमता का मूल्यांकन किये यह पार्टी एक परिवार से किसी को पीएम पद का दावेदार बना देती है। 

शेरगिल ने अंग्रेजी में पढ़ी कविता
रविंद्रनाथ टैगोर की अंग्रेजी में लिखी कविता को जब मंच से आप नेता हिम्मत सिंह शेरगिल ने सुनाई तो कार्यकर्ताओं की भीड़ से आवाज आई पंजाबी में बोलो। हालांकि कार्यक्रम में काफी अव्यवस्था होने के कारण आवाज मंच तक नहीं पहुंच सकी।

पंजाबी नहीं, बल्कि हिंदी-अंग्रेजी में चुनावी घोषणा पत्र

Arvind kejriwal speech on mobile phone in mohali punjab
देखिए फोन पर केजरीवाल का संबोधन - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी नहीं, बल्कि हिंदी-अंग्रेजी में चुनावी घोषणा पत्र
दो दिन पहले जिस चुनावी घोषणा पत्र को आम आदमी पार्टी ने जारी किया है, वह मंगलवार को केजरीवाल के मोहाली में आयोजित प्रोग्राम के दौरान कार्यकर्ताओं और लोगों को बांटे गए। पंजाब के औद्योगिक विकास के लिए व्यापार, उद्योग और ट्रांसपोर्ट पर यह घोषणा पत्र केजरीवाल की पंजाबियों के साथ वचनबद्धता को हिंदी और अंग्रेजी में दर्शाया गया था। यहां चर्चा इस बात पर भी हुई कि यह घोषणा पत्र पंजाबी भाषा में तैयार क्यों नहीं कराया।

एक तरफ पर्चे, दूसरी ओर प्रदर्शन की तैयारी
शहर में मंगलवार को केजरीवाल के खिलाफ पर्चे बांटे गए। पर्चों में केजरीवाल, उनकी सरकार और पार्टी को टारगेट किया गया है। यह पर्चे किस संगठन की ओर से बांटे  गए, इस बारे में कोई उल्लेख नहीं है। हालांकि कुछ प्रमुख अखबारों की कतरनों के फोटो इस पर्चे में जरूर नजर आए। उधर, बलौंगी में केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता तैयार खड़े रहे और केजरीवाल के न आने की सूचना के बाद ही वे हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed