{"_id":"570b8dfc4f1c1b5b334a6abb","slug":"apna-ghar-case-apna-ghar-rohtak-case-apna-ghar-orphange-cbi-court-panchkula-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुचर्चित 'अपना घर' प्रकरण में DSP की CBI कोर्ट में गवाही, अब तक 35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुचर्चित 'अपना घर' प्रकरण में DSP की CBI कोर्ट में गवाही, अब तक 35
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
रोहतक अनाथालय अपना घर केस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के अपना घर प्रकरण की शुरुआती जांच करने वाली डीएसपी सत्या ने सोमवार को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत में गवाही दी। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी जसवंती के अलावा छह अन्य आरोपी भी अदालत में पेश हुए। अगली पेशी 18 अप्रैल को होगी, जिसमें डीएसपी सत्या के अलावा उनकी गवाही होगी,जिन्हें सीबीआई समन करेगी।
गौरतलब है कि सोमवार को गत पांच अप्रैल को सीबीआई की विशेष अदालत में रोहतक अपना घर प्रकरण के छह आरोपियों के अलावा दो की गवाही हुई थी। इनमें अपना घर अनाथालय में रहने वाली एक मूक-बधिर युवती के अलावा डीएसपी सत्या की टीम के सदस्य रहे एक पुलिस कर्मी की गवाही हुई थी। अब तक कुल 35 की अपनाघर प्रकरण में गवाही हो चुकी है,जबकि अभी भी 150 अन्य लोगों की गवाही होना बाकि है।
उल्लेखनीय है कि पंचकूला की सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार यादव का तबादला भिवानी हो चुका है। अब उनकी जगह सोनीपत से जगदीप लोहान पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत में न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा था कि आज इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश जगदीप लोहान ही करेंगे,लेकिन दुपहर तक उनके कार्यभार न संभालने के कारण न्यायाधीश राकेश कुमार यादव की कोर्ट में सभी छह आरोपी और गवाह डीएसपी सत्या पेश हुईं।उल्लेखनीय है कि अपना घर प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपे जाने से पहले इस मामले इंक्वायरी हरियाणा पुलिस की डीएसपी सत्या के नेतृत्व में चल रही थी।
डीएसपी सत्या ने सीबीआई कोर्ट में दी गवाही में बयान दिया है कि उसने उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान पीड़ित लड़कियों के बयान रिकार्ड कराए थे और नक्शा बनाया था। वरिष्ठ अधिवक्ता एसपीएस परमार के मुताबिक 18 अप्रैल की पेशी पर भी डीएसपी सत्या के बयान होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता परमार के अनुसार सोमवार को पेशी पर जसवंती,उनका भाई जसवंत,जयभगवान,सतीश, सुषमा और शीला सहित कुल छह आरोपी अदालत में पेश हुए थे।