फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amazing story of jagwinder singh handicape by both hand and have won 18 awards in cycling

सैल्यूटः दोनों हाथ नहीं, ड्राइंग के टीचर हैं, साइकिलिंग करते हैं और जीते 18 अवार्ड

Fri, 10 Mar 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 10 Mar 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
amazing story of jagwinder singh handicape by both hand and have won 18 awards in cycling
दिव्यांग जगविंदर सिंह
इस शख्स को देखिए। दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन स्टूडेंट्स को ड्राइंग सिखाते हैं। साइकिलिंग में अब तक गोल्ड मेडल समेत 18 अवार्ड जीत चुके हैं। ये हैं पंजाब के बठिंडा के रहने वाले जगविंदर सिंह। सुपर सिंह के नाम से लोकप्रिय 26 साल के जगविंदर के बचपन से ही दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन साइकिलिंग की दुनिया में उनका एक नाम है।
विज्ञापन


जगविंदर ने हाल ही में चंडीगढ़ स्टेट साइकलिंग चैंपियनशिप में 25 किमी. प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। उड़ीसा में हुई इंटरनेशनल साइक्लोथन में 35 किमी. राइड में तीसरे नंबर पर रहे। 212 किमी. व ब्रेवेराइड की 208 किमी. साइकिलिंग में भी अलग पहचान छोड़ी। जगविंदर सिंह अब तक 18 अवार्ड जीत चुके हैं। इन्हें टॉप 10 में रह चुके हैं। टॉप 30 और टॉप 100 का अवार्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन


जगविंदर बहुत अच्छे पेंटर भी हैं। वे पैरों से पेंटिंग करते हैं। पेंटिंग कंपीटिशन में उन्होंने दो बार नेशनल लेवल पर, 3 बार स्टेट लेवल पर और 3 बार जिला स्तर पर टॉप किया। पांतड़ा (पटियाला) के ड्राइंग टीचर जगविंदर नानकसर एकेडमी सेलवाला में 12वीं तक के बच्चों को ड्राइंग सिखाते हैं। बता दें कि जगविंदर की स्टोरी पर एक गाना बाशिंदा भी बनाया गया है, जिसके हीरो वे खुद ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed