फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   aap leader, dr. dharamvir gandhi, punjab congress, punjab bjp, punjab aap, akali dal, patiala

'पंजाब की बर्बादी के लिए कांग्रेस, अकाली और भाजपा जिम्मेदार'

Thu, 14 Apr 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 14 Apr 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
aap leader, dr. dharamvir gandhi, punjab congress, punjab bjp, punjab aap, akali dal, patiala
पंजाब से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी - फोटो : फाइल फोटो
पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस पार्टियां पंजाब की बर्बादी के लिए जिम्मेदार हैं। यह पार्टियां पंजाब को पेश समस्याओं का हल पेश करने की बजाय महज चुनावी भाषण और आपसी आरोप तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन


वह बुधवार को तलवंडी साबो में अकाली-भाजपा और कांग्रेस के लीडरों की ओर से दिए गए जुमलेबाज भाषणों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। डा. गांधी ने कहा कि कौन नहीं जानता है कि पंजाब की आर्थिक, समाजिक और धार्मिक दुदर्शा के लिए इन पार्टियों की भूमिका रही है। जिस करके आज पंजाब का किसान, मजदूर, मुलाजिम, नौजवान, व्यापारी और उद्यमी हर वर्ग दुखी है।
विज्ञापन


उन्होंने  कहा कि पंजाब के नौजवान की जिंदगी और भविष्य के लिए बड़ा खतरा बने नशा माफिया के बारे में न केवल इन पार्टी लीडरों ने साजिशी चुप्पी साधी रखी, बल्कि पंजाब की जवानी को निगल रही इस विकराल समस्या का कोई कारगर हल पेश करन की कोई बात इन लीडरों ने तलवंडी साबो में नहीं की। खुदकुशी कर रहे किसानों व रोजगार के लिए तरस रहे नौजवानों के लिए किसी भी ठोस नीति या रोजगार नीति का ऐलान भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. गांधी ने कहा कि खुद को सत्ता का प्रबल दावेदार समझने वाली आम आदमी पार्टी के लीडरों की ओर से कांग्रेस व अकाली लीड़रों की तर्ज पर खोखले व जुमलेबाज बयान दिए गए। जिससे लोगों को काफी निराशा हुई है। डा. गांधी ने सभी राजनीतिक पार्टियों को संजीदगी से काम लेने और लोगों के जज्बातों के साथ खेलने से बाज आने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed