फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pooja khitu from lahaul tops in JEE mains in himachal.

जेईई मेन में छाई लाहौल की बेटी, बनी हिमाचल टॉपर

Thu, 28 Apr 2016 12:13 AM IST
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Thu, 28 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
pooja khitu from lahaul tops in JEE mains in himachal.
लाहौल के शांशा गांव की पूजा खीतू ने एसटी कैटेगरी में हिमाचल में टॉप किया है। - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी जेईई मेन की परीक्षा में लाहौल की बेटी का प्रदेश भर में डंका बजा है। लाहौल के शांशा गांव की पूजा खीतू ने एसटी कैटेगरी में हिमाचल में टॉप किया है। लाहौल के शांशा स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ी पूजा खीतू ने मंहगे निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़कर निकले छात्रों को कड़ी चुनौती दी है।

विज्ञापन


परिणाम में 131 अंक लेकर पूजा ने अनुसूचित जनजाति वर्ग में प्रदेश में टॉप किया है। पूजा ने एनआईटी में अपना प्रवेश निश्चित कर लिया है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पूजा को सामान्य श्रेणी से भी आईआईटी जेईई एडवांस में आसानी से प्रवेश मिल सकता है।
विज्ञापन


सीबीएसी ने जनरल कैटेगरी के लिए 100, ओबीसी के लिए 70, एससी के लिए 52 और एसटी के लिए 48 कटलिस्ट जारी की है। पूजा का सपना है कि वह आईआईटी से इंजीनियरिंग कर देश सेवा करें। पूजा ने बताया कि लाहौल में शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने कुल्लू के एक इंस्टीट्यूट से दो साल कोचिंग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय पिता प्रीतम, माता प्रोमिला के साथ संस्थान के निदेशक राकेश बौद्घ और निशा बौद्ध को दिया है। पूजा ने कहा कि अगर ईमानदारी के साथ मेहनत की जाए तो सरकारी स्कूलों से पढ़ कर भी सफलता के झंडे गाढ़े जा सकते हैं।

‌जेईई मेन में छाए हिमाचल के ये होनहार

pooja khitu from lahaul tops in JEE mains in himachal.
कैरियर अकादमी नाहन के 25 विद्यार्थियों ने जेईई मेन की परीक्षा में सफलता हासिल की है। - फोटो : अमर उजाला

जेईई मेन में सीएल के छात्रों का दबदबा रहा है। सीएल मौहल के विद्यार्थी अंकुश (119) हरनाम (115) जसमिंद्र (113), रिशम (107) आयुष (71), प्रियंका (52), रघु शर्मा (153), विवेक (193) ने जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करके आईआईटी के एग्जाम के लिए पात्रता प्राप्त की।

परीक्षा परिणाम में बेतहर रिजल्ट से संस्थान के विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। संस्थान के निदेशक अर्शदीप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का आईआईटी मेन में अच्छा परिणाम रहा है। उन्होंने छात्रों को इस कामयाबी के लिए बधाई दी।

जेईई मेन में छाए कैरियर अकादमी नाहन के छात्र

कैरियर अकादमी नाहन के 25 विद्यार्थियों ने जेईई मेन की परीक्षा में सफलता हासिल की है। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने मिठाई वितरित की। अकादमी के मुख्य समन्वयक मनोज राठी ने बताया कि बुधवार को जेईई मेन का परिणाम घोषित हुआ। इसमें अकादमी के 25 छात्रों को सफलता मिली। कोचिंग प्रोग्राम में रोबिन बोर्ड में 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

जेईई मेन में 197 अंक लिए हैं। धीरज पुंडीर, कनिष्का शर्मा, मयंक गुप्ता, मयंक अग्रवाल, विपुल कश्यप, राघव सिंह, प्रत्युष तंवर, प्रथम सिंह, अभिषेक कमल, अजय भाटिया, अर्पित, अमित, आशीष कुमार, अमित संधु, मयंक, नीति चौहान आदि छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बुधवार को स्कूल में अकादमी के मुख्य समन्वयक मनोज राठी एवं ललित राठी सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed