फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   date of filling examination form extended in aktu.

एकेटीयू ने तिथि बढ़ाई : परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करने में खराब इंटरनेट से आ रही बाधा

Tue, 29 Jun 2021 10:58 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Jun 2021 10:58 AM IST
सार

एकेटीयू ने छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
date of filling examination form extended in aktu.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने का एक और अवसर दिया है। वहीं छात्रों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए भी अतिरिक्त मोहलत दी गई है। काफी संख्या में छात्रों की शिकायत थी कि परीक्षा फॉर्म भरने और ऑनलाइन फीस जमा करने के दौरान खराब इंटरनेट सेवा की वजह से बाधा आ रही थी। अब छात्र एक जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं और10 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 जून तक निर्धारित थी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित करते हुए एक जुलाई तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी छात्र की कैरी ओवर पेपर की फी जमा नहीं हो पा रही है तो वे एक जुलाई तक कैरी ओवर पेपर का परीक्षा फॉर्म भरकर 10 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। एकेटीयू के इस निर्णय से करीब 750 इंजीनियरिंग कॉलेजों के दो लाख से ज्यादा छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


कोरोना को देखते हए इस बार सम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। 20 जुलाई से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे। डेढ़ घंट की परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्र अपनी सुविधानुसार कहीं भी बैठकर ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर, साइबर कैफे या फिर संबंधित संस्थान से लैपटॉप, कंप्यूटर या फिर मोबाइल फोन के माध्यम से भी परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा प्रक्रिया से अभ्यस्थ होने के लिए छात्रों के लिए मॉक टेस्ट भी कराया जाएगा। वहीं प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों का परीक्षा कार्यक्रम भी विवि इसी हफ्ते में जारी कर देगा।

10 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

विवि की यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल के माध्यम से सोमवार को 10 छात्रों को विभिन्न कंपनियों में अच्छे पैकेज के साथ प्लेसमेंट मिला है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि छात्रों का सालना पैकेज 4.2 लाख रुपये से 7.2 लाख रुपये तक है। उन्होंने बताया कि पूल प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत ओराही-फोनन सॉल्यूशनंस में सात छात्रों साक्षी अग्रवाल, अरुणिमा, उत्कर्ष सक्सेना, रवैशमी,पलक यादव, कृष्णा गुसाईं और प्रिया साहू का प्लेसमेंट हुआ है। इनको शुरूआती पैकेज 4.2 लाख रुपये का मिला है। वहीं प्लेनेट स्पार्क में राजकुमार, प्रत्युष चक्रवर्ती और सलोनी बंसल का शुरूआती पैकेज 7.6 लाख रुपये पर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed