{"_id":"5f184c728ebc3e639f71dfd3","slug":"zee-entertainment-managing-director-and-chief-executive-officer-punit-goenka-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनीत गोयनका ने जी मीडिया के निदेशक पद से दिया इस्तीफा, व्यस्तता का दिया हवाला","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
पुनीत गोयनका ने जी मीडिया के निदेशक पद से दिया इस्तीफा, व्यस्तता का दिया हवाला
Wed, 22 Jul 2020 08:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
पुनीत गोयनका
- फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत गोयनका ने जी मीडिया कॉरपोरेशन लि. (जेडएमसीएल) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि अपनी व्यस्तता के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
बीएसई को भेजी सूचना में जेडएमसीएल ने कहा, 'कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक पुनीत गोयनका ने 22 जुलाई, 2020 से निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।' गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।
विज्ञापन
वह एस्सल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के बड़े पुत्र हैं। बता दें कि जेडएमसीएल (पूर्व में जी न्यूज लि.) एक समाचार नेटवर्क है। इसके छह भाषाओं में 10 समाचार चैनल हैं।
विज्ञापन