फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   yes bank fixed the base rate of fpo at rs 12 per share, the bid will be for a minimum of thousand shares

यस बैंक ने एफपीओ की आधार दर 12 रुपये प्रति शेयर तय की, न्यूनतम 1000 शेयरों की लगेगी बोली

Fri, 10 Jul 2020 04:06 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 10 Jul 2020 04:06 PM IST
सार

बैंक ने बीएसई को बताया कि निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति ने एक बैठक में आधार दर 12 रुपये प्रति शेयर रखे जाने को मंजूरी दी। एफपीओ के लिए अधिकतम दर 13 रुपये प्रति शेयर होगी।

विज्ञापन
yes bank fixed the base rate of fpo at rs 12 per share, the bid will be for a minimum of thousand shares
yes bank - फोटो : PTI

विस्तार

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने 15 जुलाई को खुलने वाले अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) के माध्यम से 15 हजार करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने के लिए आधार दर 12 रुपये प्रति शेयर तय की है।

विज्ञापन


बैंक ने बीएसई को बताया कि निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति ने एक बैठक में आधार दर 12 रुपये प्रति शेयर रखे जाने को मंजूरी दी। एफपीओ के लिए अधिकतम दर 13 रुपये प्रति शेयर होगी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- Covid-19: देश के नौ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री अप्रैल-जून में 67 प्रतिशत घटी- रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने यह भी तय किया है कि बोली लगाने वाले न्यूनतम एक हजार शेयरों की बोली लगा सकेंगे। इसके बाद यह हजार के गुणक में बढ़ सकता है। बैंक ने पात्र कर्मचारियों के लिए एक रुपये प्रति शेयर की विशेष छूट की भी घोषणा की।


यस बैंक का एफपीओ 15 जुलाई को खुलेगा और 17 जुलाई को बंद होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में यस बैंक को अपने निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति (सीआरसी) से पेशकश के जरिए धन जुटाने की मंजूरी मिली थी।

यस बैंक ने महाराष्ट्र में कंपनी पंजीयक के समक्ष सात जुलाई 2020 को रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरआरपी) दाखिल किया था। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान में कहा था कि उसके केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति ने यस बैंक के एफपीओ में अधिकतम 1,760 करोड़ रुपये तक निवेश को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed