{"_id":"5f08405f936b8c04911ccf7c","slug":"corona-house-sales-down-67-percent-in-april-june-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: देश के नौ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री अप्रैल-जून में 67 प्रतिशत घटी- रिपोर्ट","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
Covid-19: देश के नौ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री अप्रैल-जून में 67 प्रतिशत घटी- रिपोर्ट
Fri, 10 Jul 2020 03:48 PM IST
मुकेश कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 10 Jul 2020 03:48 PM IST
सार
रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा को छोड़कर अन्य सभी आठ शहरों में बिक्री घटी। गुरुग्राम में समीक्षाधीन अवधि में मकानों की बिक्री 791 प्रतिशत घटी और यह पिछले साल की समान अवधि के 1,707 से घटकर 361 इकाई रह गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेटा विश्लेषण फर्म प्रॉपइक्विटी के विश्लेषण के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी और इसके चलते देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण नौ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री 67 प्रतिशत घटकर 21,294 इकाई रह गई।
विज्ञापन
प्रॉपइक्विटी के अनुसार अप्रैल-जून 2020 के दौरान कुल मकानों की बिक्री 21,294 इकाई रही, जो एक साल पहले की अवधि में 64,378 इकाई थी। इस तरह इसमें 67 प्रतिशत की गिरावट हुई।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा को छोड़कर अन्य सभी आठ शहरों में बिक्री घटी। गुरुग्राम में समीक्षाधीन अवधि में मकानों की बिक्री 791 प्रतिशत घटी और यह पिछले साल की समान अवधि के 1,707 से घटकर 361 इकाई रह गई।
विज्ञापन
इस तरह चेन्नई और हैदराबाद में मकानों की बिक्री 74 प्रतिशत तक गिर गई, जबकि बेंगलुरु में 73 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। प्रॉपइक्विटी के मुताबिक मुंबई में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 63 प्रतिशत, ठाणे में 56 प्रतिशत और पुणे में 70 प्रतिशत घटी।
हालांकि, इस दौरान नोएडा में बिक्री में पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 1,123 इकाई से बढ़कर 1,177 इकाई हो गई। हाल में, संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने कहा था कि एक अनुमान के मुताबिक इस साल अप्रैल-जून के दौरान सात शहरों में बिक्री 81 प्रतिशत घटकर 12,740 इकाई रह गई।