{"_id":"5e69d4e98ebc3ef3f60e58c6","slug":"yes-bank-crisis-internet-banking-close-eight-million-transactions-affected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक की इंटरनेट बैंकिंग भी बंद, आठ करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
यस बैंक की इंटरनेट बैंकिंग भी बंद, आठ करोड़ का लेनदेन प्रभावित
Thu, 12 Mar 2020 11:52 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
यस बैंक
- फोटो : PTI
यस बैंक के खाताधारकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पहले 50 हजार रुपये निकासी का नियम तय हुआ, अब सोमवार से इंटरनेट बैंकिंग भी ठप हो गई है। इसके चलते जिले में बुधवार तक करीब आठ करोड़ रुपये का डिजिटल लेनदेन प्रभावित हुआ है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी कारोबारी वर्ग को हो रही है।
यस बैंक से निकासी सीमा तय होने के बाद से खाताधारक परेशान हैं। होली से पूर्व बैंक की सभी चारों शाखाओं के काउंटरों पर ग्राहकों की कतार लगी हुई थी। पांचों एटीएम खाली हो चुके थे। चेक क्लीयरेंस बंद कर दी गई थी।
अब इंटरनेट बैंकिंग ने भी काम करना बंद कर दिया है। इससे डिजिटल लेनदेन करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। खासतौर पर बहुत से कारोबारी डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से लेनदेन करते हैं। ऐसे लोगों की रकम न आ पा रही है और न भेज पा रहे हैं। इन लोगों को बाजार से ब्याज पर पैसा लेकर काम चलाना पड़ रहा है।

Trending Videos
ऑर्डर निरस्त होने की आशंका
मेरा सभी तरह का भुगतान विभिन्न कंपनियों को ऑनलाइन ही जाता है। लेकिन, इस समय यह कार्य ठप हो गया है। जिसके चलते ऑर्डर निरस्त होने की आशंका है। -लोकेंद्र अग्रवाल, कारोबारी
ब्याज पर लेना पड़ रहा पैसा
बैंक के कारण मेरी कारोबार करने वाली पूंजी ब्लॉक हो गई है। बाजार से ब्याज पर पैसा लेना पड़ रहा है। इधर, मार्च में बहीखाते बंद करने का दबाव अलग से बना रहता है। -अनूप मित्तल, कारोबारी