फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   whatsapp could agree on terms of govt on payment bank

पेमेंट बैंक पर सरकार की शर्तें मान सकता है व्हाट्सएप, आईटी मिनिस्टर से अगले सप्ताह मुलाकात 

Sat, 18 Aug 2018 05:47 AM IST
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Aug 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
whatsapp could agree on terms of govt on payment bank
Whatsapp

मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने पेमेंट बैंक को भारत में मंजूरी दिलाने के लिए प्रयास तेज कर दिया है, जिसके तहत कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अगले सप्ताह केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात करेंगे। इस दौरान, व्हाट्सएप पर फर्जी खबरों को रोकने पर भी चर्चा हो सकती है।  

विज्ञापन


व्हाट्सएप कंपनी की पेमेंट सेवा को आईटी मंत्रालय की आपत्ति के चलते ही अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है, ऐसे में यह मुलाकात बहुत अहम मानी जा रही है।  

मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और एनपीसीआई के समक्ष कंपनी की पेमेंट सेवा पर आपत्ति जताते हुए उसे देश में कार्यालय स्थापित करने के साथ ही, पेमेंट बैंक शुरू करने से पहले इसके आला अफसरों की नियुक्ति के लिए कहा था। 
विज्ञापन


इस पर हालांकि व्हाट्सएप ने अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, व्हाट्सएप के सीईओ ने पेमेंट बैंक के मुद्दे को लेकर मंत्री रविशंकर प्रसाद से मिलने का वक्त मांगा था, जिस पर मंत्रालय ने अगले सप्ताह बुधवार का वक्त दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी मंत्रालय ने जताई थी आपत्ति 

सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को गति देने के लिए आरबीआई बीते दिनों कई पेमेंट बैंक को मंजूरी दे चुका था। इसी दौरान, व्हाट्सएप की पेमेंट सेवाओं को अनुमति देने की प्रक्रिया जारी थी, लेकिन आईटी मंत्रालय की आपत्ति के बाद उसका मामला ठंडे बस्ते में चला गया, जिसके बाद व्हाट्सएप प्रबंधन ने अपनी कोशिशें तेज की हैं। 

मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, पेमेंट बैंक के अलावा हमारी ओर से व्हाट्सएप सीईओ के समक्ष फर्जी खबरों को रोकने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। मंत्रालय दोनों ही मामलों में गंभीर है और देश के किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं हो, इसके लिए प्रतिबद्ध है। माना जा रहा है कि व्हाट्सएप अपनी पेमेंट सेवा शुरू करने से पहले अधिकारियों की नियुक्ति करने की मंत्रालय की शर्त को पूरा करने के लिए तैयार है।  


दूसरे जवाब से सहमत नहीं सरकार 

गौरतलब है कि फर्जी खबरों के मामले में व्हाट्सएप द्वारा दिए गए दूसरे जवाब से मंत्रालय सहमत नहीं है। कंपनी ने अपने जवाब में कहा था कि हम हर संदेश की निगरानी नहीं कर सकते, जबकि मंत्रालय चाहता था कि व्हाट्सएप फर्जी संदेश फैलाने वाले समूहों को लक्षित करने का कदम उठाए। व्हाटसएप ने अपने प्लेटफॉर्म पर 5 समूह में ही संदेश आगे बढ़ाने का कदम उठाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed