{"_id":"5a0fa24b4f1c1bce408b772e","slug":"what-is-moody-rating-for-india-and-its-advantage-for-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या है मूडीज रेटिंग, सुधार से आम लोगों को क्या होगा फायदा? जानिए","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
क्या है मूडीज रेटिंग, सुधार से आम लोगों को क्या होगा फायदा? जानिए
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
मूडीज रेटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग में इजाफा करने से सरकार और शेयर बाजार में खुशी का माहौल है। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि इससे अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों पर क्या असर पड़ेगा।
मूडीज की रेटिंग से उत्साह में सरकार, भारत को दुनियाभर से सस्ते कर्ज का रास्ता हुआ साफ
क्या है मूडीज: दुनिया की तीन बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक मूडीज है। दो अन्य रेटिंग एजेंसियों में फिच और स्टैंडर्ड एंड पूअर्स शामिल हैं। वर्ष 1908 में मूडीज की स्थापना की गई थी। यह एजेंसी सरकारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा जारी बांड पर आधारित वित्तीय अनुसंधान करती है। इसी आधार पर वह देश की क्रेडिट रेटिंग जारी करती है। कुल मिलाकर उसकी रेटिंग के आधार पर यह तय होता है कि अमुक देश में निवेश कितना सुरक्षित है। मूडीज एएए से लेकर सी तक की रेटिंग जारी करती है। एएए सबसे बेहतर और सी सबसे खराब रेटिंग है।

सरकार और लोगों दोनों को फायदा
मूडीज रेटिंग
- फोटो : self
1. सस्ता और आसान कर्ज: देश में भी कर्ज सस्ता होगा। भारतीय कंपनियों को भी सस्ता कर्ज मिलेगा।
2. विदेशी कंपनियां लगाएंगी भारत में पैसा: मूडीज की रेटिंग का बांड्स पर असर होगा। दूसरी रेटिंग एजेंसियां भी भारत की रेटिंग बढ़ा सकती हैं। भारत पर विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।
3. आर्थिक विकास तेज होगा: रेटिंग में सुधार से लगता है कि नोटबंदी और जीएसटी का असर कम हो चुका है। लोगों का भरोसा बढ़ रहा है, जिससे विकास दर तेज होगी।
4. महंगाई घटने की उम्मीद: सुधार पर डटे रहने से विकास दर बढ़ी है। महंगाई का डर कम होता दिख रहा है। आगे महंगाई और कम होने की उम्मीद है।
5. शेयर बाजार में रिटर्न बढ़ेगा: शेयर बाजार में उत्साह का माहौल है। शेयर बाजार में नई शुरुआत हो चुकी है। आम लोगों को भी अच्छे रिटर्न मिलेंगे।
6. रुपया मजबूत होगा: देश में आर्थिक माहौल बेहतर होने और विदेशी निवेश बढ़ने से रुपया भी मजबूत होगा। इसके अलावा बांड और इक्विटी मार्केट मजबूत होगा। सरकार का भी राजस्व बढ़ेगा।